होम मोटेरा में ट्रंप का इंतजार, थोड़ी देर में नमस्ते कार्यक्रम को संबोधित करेंगे
मोटेरा में ट्रंप का इंतजार, थोड़ी देर में नमस्ते कार्यक्रम को संबोधित करेंगे
Namaste Trump Address LIVE Updates, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने पहले भारत दौरे पर अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंच गए हैं, जहां पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया है। ट्रंप, पीएम मोदी के साथ अब से थोड़ी देर में अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम में ट्रंप करीब एक लाख से अधिक लोगों को संबोधित करेंगे। ट्रंप के कार्यक्रम में पहुंचने से पहले सुबह से ही मोटेरा स्टेडियम के बाहर लोगों ने पहुंचना शुरू कर दिया। यह कार्यक्रम 'हाउडी मोदी!' कार्यक्रम की तर्ज पर आधारित है, जो पिछले साल सितंबर में अमेरिका के ह्यूस्टन में आयोजित हुआ था।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।