होम वी.डी. शर्मा की नियुक्ति पर नेता प्रतिपक्ष, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Feb 15, 2020 07:49 PM

वी.डी. शर्मा की नियुक्ति पर नेता प्रतिपक्ष, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

वी.डी. शर्मा की नियुक्ति पर नेता प्रतिपक्ष, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

वी.डी. शर्मा की नियुक्ति पर नेता प्रतिपक्ष, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

मध्य प्रदेश के खजुराहो संसदीय क्षेत्र से सांसद वी.डी. शर्मा को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव और प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उन्हें बधाई दी है। शर्मा को राकेश सिंह के स्थान पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने शनिवार को शर्मा की नियुक्ति का आदेश जारी किया। जारी आदेश में कहा गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सांसद शर्मा को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्ति किया है।

शर्मा की नियुक्ति पर नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा, "शर्मा पार्टी के अनुशासित और कर्मठ कार्यकर्ता रहे हैं। संगठन में उन्होंने प्रदेश महामंत्री पद पर रहते हुए अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया। शर्मा की अगुवाई में पार्टी नित नई उपलब्धियां हासिल करेगी।"

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शर्मा को बधाई देते हुए कहा, "प्रदेश के खजुराहो से सांसद विष्णुदत्त शर्मा को मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर बहुत-बहुत बधाई। उम्मीद करता हूं कि प्रदेश के विकास, प्रगति व प्रदेशवासियों की भलाई के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यो में इनका सहयोग मिलेगा।"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)