होम CM केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में बस कंडक्टर,

समाचारखेल Alert Star Digital Team Feb 15, 2020 07:46 PM

CM केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में बस कंडक्टर,

CM केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में बस कंडक्टर,

CM केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में बस कंडक्टर,

 आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार को लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इससे पहले पार्टी ने कहा है कि शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर दिल्ली शासन में योगदान करने वाले विभिन्न क्षेत्रों के 50 प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जा रहा है। ये सभी नए मंत्रिमंडल के साथ मंच साझा करेंगे। इनमें डॉक्टर, ऑटो चालक, 'फरिश्ते योजना' के तहत सड़क दुर्घटना में लोगों की मदद करने वाले आम लोग, बस कंडक्टर, सफाई कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और अन्य शामिल होंगे।

नवनिर्वाचित मंत्रिमंडल के मंत्री मनीष सिसोदिया ने मीडिया को बताया कि ये लोग 'दिल्ली के निर्माण' के लिए जिम्मेदार हैं। सिसोदिया ने कहा, "ये लोग रविवार को होने जा रहे शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अरविंद केजरीवाल के साथ मंच साझा करेंगे।"

उन्होंने कहा कि पार्टी को मिली यह विशाल जीत आम जनता की जीत है, इसलिए उन सभी लोगों को बुलाया गया है, जिन्होंने बेहतर दिल्ली बनाने का सपना देखा है।

रामलीला मैदान में इस बाबत तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है। अलग-अलग क्षेत्रों से विशिष्ट लोगों को निमंत्रण भेजे गए हैं।

पार्टी के एक नेता ने कहा, "रामलीला मैदान में लगभग 40 हजार कुर्सियां लगाई जा रही हैं। लोग शपथ ग्रहण को अच्छे से देख सकें, इसके लिए कार्यक्रम स्थल के अंदर और बाहर 12 एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी।"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)