होम सेंट्रल विस्टा की पुनर्निर्माण योजना पूरी तरह से पारदर्शी: हरदीप पुरी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 15, 2020 07:34 PM

सेंट्रल विस्टा की पुनर्निर्माण योजना पूरी तरह से पारदर्शी: हरदीप पुरी

सेंट्रल विस्टा की पुनर्निर्माण योजना पूरी तरह से पारदर्शी: हरदीप पुरी

सेंट्रल विस्टा की पुनर्निर्माण योजना पूरी तरह से पारदर्शी: हरदीप पुरी

केंद्र की दिल्ली में सेंट्रल विस्टा के पुनर्निर्माण योजना को लेकर कई वास्तुशास्त्रियों और कार्यकर्ताओं की ओर से जताई गई आपत्ति के बीच केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि परियोजना में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती गई है। उन्होंने कहा कि जिस वास्तुकार को चुना गया है उसने कई विशेषज्ञों और नगर योजनाकारों से परामर्श किया गया है। पुरी ने दिल्ली उच्च न्यायालय में कार्यकर्ताओं की ओर से दायर दो याचिकाओं को लेकर किए गए सवालों पर यह टिप्पणी की। बता दें कि कई विरासत और वास्तुशास्त्र विशेषज्ञों ने प्रस्तावित पुनर्निर्माण योजना पर सवाल उठाए हैं।

मंत्री ने कहा कि परियोजना में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती गई है। विमल पटेल ने पहले कई संपादकों और नगर योजनाकारों के साथ बैठक की और उसके बाद भी कई अन्य लोगों और नगर योजनाकारों के साथ बैठक की। इसके बाद पत्रकारों के साथ बैठक की गई।

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने यह चिंता जताई कि धरोहर इमारतों को गिराया जाएगा। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री ने कहा, ''हमने दिखाया कि प्रमुख धरोहर इमारतें पूर्व की तरह अपने स्थान पर ही रहेंगी।

बता दें कि गुजरात की वास्तुशिल्प कंपनी एचसीपी डिजाइन को केंद्र की इस महत्वाकांक्षी परियोजना सेंट्रल विस्टा के पुनर्निर्माण की जिम्मेदारी मिली है। अहमदाबाद की इस कंपनी ने साबरमती रिवरफ्रंट परियोजना सहित कई परियोजनाओं को पूरा किया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)