होम गिरिराज सिंह के बयान से खफा BJP, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तलब कर दी चेतावनी
गिरिराज सिंह के बयान से खफा BJP, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तलब कर दी चेतावनी
नई दिल्ली। देश की सियासत में विवादित बयानों की वजह से चर्चित भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने हाल ही में देवबंद को आतंकवाद की गंगोत्री बताकर विवाद खड़ा कर दिया, जिससे भाजपा हाईकमान नाराज नजर आया।
भाजपा सांसद गिरीराज सिंह के इस बयान को लेकर नाराज पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने उन्हें भाजपा मुख्यालय तलब किया है, जहां उन्हें ऐसे बयानों से बचने की सलाह देते हुए चेतावनी दी गई। सूत्रों के अनुसार पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करने के बाद पार्टी कार्यालय से निकले भाजपा सांसद गिरीराज सिंह ने किसी से भी बात नहीं की। इसलिए माना जा रहा है कि पार्टी हाईकमान ने उनकी जबान पर ऐसे बयानों के लिए ताला जडऩे का प्रयास करते हुए चेताया है। क्या है मामला
उत्तर प्रदेश के एक कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 12 फरवरी को कहा था कि देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है। दुनिया में जितने भी आतंकी हुए हैं या आतंकी घटनाएं हुई हैं, उनके तार कहीं न कहीं देवबंद से ही जुड़े हैं। देवबंद से आतंकवाद को हमेशा समर्थन मिला है। आतंकवादी भी यहां आकर रुके हैं, चाहे हाफिज सईद का मामला हो या अन्य घटनाएं।
गौरतलब है कि सहारनपुर से लोकसभा सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने गिरिराज सिंह के बयान शर्मनाक बताया था। उन्होंने कहा था कि इस बयान की जितनी निंदा की जाए उतना कम है। देवबंद वह स्थान है जिसने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। यहां के उलमा कराम ने लाठियां खाईं। फांसी के फंदों को चूमा, जेल गए और शहीद हुए।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।