होम अदालत ने कांग्रेस नेता शशि थरुर पर लगाया जुर्माना

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 15, 2020 07:33 PM

अदालत ने कांग्रेस नेता शशि थरुर पर लगाया जुर्माना

अदालत ने कांग्रेस नेता शशि थरुर पर लगाया जुर्माना

अदालत ने कांग्रेस नेता शशि थरुर पर लगाया जुर्माना

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

कांग्रेस सांसद मानहानि के एक मामले में सुनवाई के लिए अदालत में पेश नहीं हुए जिसकी वजह से उनपर जुर्माना लगाया गया है। उनके खिलाफ भाजपा नेता राज बब्बर ने मामला दर्ज किया है क्योंकि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कथित तौर पर श्शिवलिंग पर बिच्छूश् वाला बयान दिया था।

गौरतलब है कि भाजपा नेता बब्बर ने अदालत में शिकायत दायर करते हुए आरोप लगाया था कि थरूर ने अक्तूबर 2018 में बंगलूरू में आयोजित एक कार्यक्रम में एक लेख का हवाला देते हुए बयान दिया था कि प्रधानमंत्री मोदी शिवलिंग पर बैठे बिच्छू की तरह हैं। इस विवादित लेख में लेखक ने आरएसएस के एक सूत्र के हवाले से लिखा था कि मोदी शिवलिंग पर बैठे बिच्छू की तरह हैं। उन्हें वहां से किसी भी तरह हटाया नहीं जा सकता। उस सूत्र ने अपनी कुंठा जाहिर करते हुए मोदी की तुलना बिच्छू से की थी।

भाजपा नेता ने अपनी शिकायत में कहा था कि थरूर ने इस लेख के आधार पर विवादित बयान दिया। इससे पहले 14 नवंबर को हुई सुनवाई में अदालत ने थरूर के खिलाफ जारी हुए जमानती वारंट पर रोक लगा दी थी। 13 नवंबर को अदालत ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था क्योंकि वह कोर्ट में पेश नहीं हुए थे। सात अगस्त को अदालत ने उनके खिलाफ मानहानि के आरोप तय करने पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)