होम विराट का नया सिरदर्द कौन करेगा टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत?
विराट का नया सिरदर्द कौन करेगा टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत?
जीलैंड दौरा टीम इंडिया के लिए अब तक काफी रोमांचक रहा है. टी-20 सीरीज 5-0 से जीतकर भारतीय टीम ने इतिहास रचा तो वनडे सीरीज में 3-0 की शर्मनाक हार भी झेली. टीम के खिलाड़ी इंजर्ड भी हुए. उनकी गैरमौजूदगी में कुछ युवा खिलाड़ियों ने सुर्खियां बटोरी. विराट की कई रणनीति फेल हुईं तो कई प्रयोग सफल भी रहे. अब बारी टेस्ट सीरीज की है जिसके शुरु होने में अभी वक्त है. 21 फरवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरु हो रही टेस्ट सीरीज से पहले विराट कोहली के सामने कुछ बड़े सवाल हैं. ये सवाल टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी और गेंदबाजों के 'कॉम्बिनेशन' को लेकर हैं.
कौन करेगा ओपनिंग?
टीम इंडिया के ताबड़तोड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा के चोट की वजह से बाहर होने के बाद अब तीन ओपनर विराट के पास हैं. इसमें मयंक अग्रवाल, पृथ्वी साव और शुभमन गिल शामिल हैं. इस तिकड़ी में से सलामी जोड़ी किसकी बनेगी ये कप्तान कोहली के लिए बड़ा सिरदर्द है. सबसे पहले बात मयंक अग्रवाल की. मयंक अग्रवाल ने इसी न्यूजीलैंड दौरे पर अपने वनडे करियर का आगाज किया. लेकिन वनडे क्रिकेट में मयंक अपने डेब्यू को यादगार बनाने में नाकाम रहे.
वैसे लिमिटिड फॉर्मेट से टेस्ट क्रिकेट की तुलना करना गलत है. असली परेशानी तो तब हुई जब प्रैक्टिस मैच में भी मयंक अपने बल्ले से कोई कमाल नहीं कर पाए और 1 रन बनाकर आउट हो गए. इस तथ्य को भी दरकिनार नहीं किया जा सकता कि मयंक ने अपने टेस्ट करियर में ऐसी बेमिसाल पारियां खेली हैं जिसकी वजह से न सिर्फ टीम इंडिया को जीत मिली बल्कि उन्होंने टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की की. मयंक ने 9 टेस्ट मैच में 67 की लाजबाव औसत से 872 रन जोड़े हैं. इसमें 3 शतक और 3 अर्धशतक उनके नाम है. इन आंकड़ों में एक दिलचस्प तथ्य ये भी है कि इतने कम वक्त में मयंक ने 2 दोहरे शतक भी अपनी उपलब्धियों में शामिल किए हैं. जो उनकी दावेदारी को और मजबूत करते हैं. इन आंकड़ों से साफ जाहिर हैं कि कप्तान विराट कोहली मयंक अग्रवाल को हाल की नाकामियों के बाद भी प्लेइंग इलेवन में शामिल करने से पहले नहीं सोचेंगे.
मयंक के बाद कोहली के पास पृथ्वी साव और शुभमन गिल हैं. पृथ्वी साव भी इसी दौरे पर वनडे में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी हैं. पृथ्वी ने तीन वनडे मैच की सीरीज में बतौर ओपनर 28 की औसत से 84 रन बनाए. जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 40 रन रहा. पृथ्वी को सचिन तेंदुलकर का उत्तराधिकारी कहा जाता है लेकिन जिस तरह से वो इस दौरे पर दिखाई दिए उनके अंदाज में लापरवाही दिखाई दी. यही वजह रही कि वो अपने स्कोर को बड़ी पारी में तब्दील करने में चूके. पृथ्वी साव का टेस्ट करियर अभी छोटा ही है. उन्होंने सिर्फ 2 टेस्ट मैच ही खेले हैं.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।