होम पुलवामा: राहुल के ट्वीट पर भड़के गृह राज्य मंत्री, बोले- जनता देगी जवाब
पुलवामा: राहुल के ट्वीट पर भड़के गृह राज्य मंत्री, बोले- जनता देगी जवाब
पुलवामा हमले के एक साल पूरे होने पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर कुछ सवाए उठाए. इसे लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि राहुल गांधी का ये कहना कि ऐसी घटनाओं में फायदा किसको हुआ है, यह तुलना गलत है. सिक्योरिटी फोर्स के बलिदान पर राजनीति करना गलत है. कांग्रेस नेता गलत कर रहे हैं, सुरक्षा बलों के मनोबल को गिराने की कोशिश कर रहे हैं.
किशन रेड्डी ने कहा, आज हमारे पुलवामा के शहीदों को नमन करना चाहिए, लेकिन ऐसे समय में ऐसी राजनीतिक टिप्पणी करना यह राहुल गांधी का गैर-जिम्मेदाराना बयान है. मैं इस पर कोई बड़ी टिप्पणी नहीं करूंगा. देश की 130 करोड़ जनता राहुल गांधी की टिप्पणी पर जवाब देगी.
अब सरकार बदल चुकी है: किशन रेड्डी
जी किशन रेड्डी ने कहा, जिम्मेदारी तय करके ही हमने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक किया. भारत के अंदर नहीं पाकिस्तान के अंदर घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के हेडक्वार्टर को खत्म किया. हमारे बहादुर सिक्योरिटी फोर्स ने इस तरीके के काम को अंजाम दिया. इससे पहले कभी देश में किसी सरकार ने ऐसा सोचा नहीं है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।