होम योगी सरकार अपने मंत्रियों को देगी आईपैड, अब पेपरलेस होगी कैबिनेट की बैठकें

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 13, 2020 07:50 PM

योगी सरकार अपने मंत्रियों को देगी आईपैड, अब पेपरलेस होगी कैबिनेट की बैठकें

योगी सरकार अपने मंत्रियों को देगी आईपैड, अब पेपरलेस होगी कैबिनेट की बैठकें

योगी सरकार अपने मंत्रियों को देगी आईपैड, अब पेपरलेस होगी कैबिनेट की बैठकें

 उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपने मंत्रिमंडल के मंत्रियों को आईपैड देने का फैसला किया है। अगली कैबिनेट बैठक पूरी तरह से पेपरलेस होने की उम्मीद है और नोट्स संबंधित आईपैड के माध्यम से मंत्रियों को भेजे जाएंगे। इसके लिए मंत्रियों को प्रशिक्षित भी किया जाएगा।

दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ इन दिनों तकनीक के साथ कदम मिलाते नजर आ रहे हैं। पूजा-अर्चना और पारम्परिक कार्यक्रमों के साथ-साथ वह वह तकनीक में भी उतनी ही रुचि लेते हैं। चाहे वो मीटिग हो या हवाई यात्रा सीएम हाथों में आईपैड लिए सरकारी कामकाज निपटाते नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब उन्होंने अपने मंत्रियों को भी हाईटेक बनाने का फैसला लिया है।

सीएम ने कामकाज को आसान करने के साथ ही योजनाओं की मानिटरिंग के लिए खासतौर पर दर्पण डैशबोर्ड तैयार करवाया है, जिसमें अधिकतर सभी विभागों को जोड़ा गया है। जो अभी तक नहीं जुड़ सके हैं, उन्हें महीने भर में जोड़ दिया जाएगा। इस ऐप के माध्यम से सीएम सीधे सभी कार्यों की प्रगति पर नजर रखते हैं। खुद मुख्यमंत्री के सचिव आलोक कुमार इस ऐप का जिम्मा संभाल रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)