होम दिल्ली चुनाव नतीजों पर अमित शाह बोले- पार्टी को नफरत भरी बयानबाजी से नुकसान हुआ
दिल्ली चुनाव नतीजों पर अमित शाह बोले- पार्टी को नफरत भरी बयानबाजी से नुकसान हुआ
दिल्ली विधानसभा चुनावों (Delhi Assembly Election) में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की बंपर जीत और बीजेपी (BJP) सिर्फ 8 सीट मिलने के बाद गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने पहली बार खुलकर इसपर कोई बयान दिया है. अमित शाह ने एक निजी समाचार चैनल के कार्यक्रम में दिल्ली चुनावों से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा- हम सिर्फ चुनाव जीत और हार के लिए नहीं लड़ते हैं, बीजेपी वो पार्टी है जो चुनाव विचारधारा के विस्तार के लिए लड़ती है. शाह ने कहा कि दिल्ली के नतीजों को CAA और NRC पर मैंडेट के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए.
अंग्रेजी समाचार चैनल टाइम्स नाऊ के एक कार्यक्रम में अमित शाह ने माना कि दिल्ली चुनावों में उनका अंदाजा गलत साबित हुआ है. शाह ने कहा इन नतीजों को शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन से जोड़कर देखना ठीक नहीं है. जो लोग शाहीन बाग का समर्थन करते हैं ये उनका अधिकार है, हम अगर उनके खिलाफ हैं तो ये हमारा अधिकार है. शाह ने माना कि हो सकता है कि भाजपा को पार्टी नेताओं के घृणास्पद बयानों का नुकसान हुआ हो.
'गोली मारो' वाले बयान पर कहा...
दिल्ली चुनावों के दौरान बीजेपी नेताओं के 'गोली मारो' और 'भारत-पाकिस्तान मैच' जैसे बयानों पर शाह ने कहा कि ऐसी बातें नहीं की जानी चाहिए. शाह ने आगे कहा कि पार्टी ने ऐसे बयानों की हमेशा निंदा की है, इस बार भी इन बयानों से दूरी बना ली थी. शाह ने आरोप लगाया कि देश को हिंदू-मुसलमान में बांटने का कम हमेशा से कांग्रेस पार्टी ने ही किया है. जो भी बात करना चाहे हम तैयार हैं: शाह
जो कोई भी सीएए से जुड़े मुद्दे पर मुझसे बात करना चाहते हैं, वह मेरे कार्यालय से समय ले सकते हैं, तीन दिन के भीतर समय दिया जाएगा.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।