होम राज्यपाल का अभिभाषण दिशाहीन और सत्य से परे : अखिलेश

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 13, 2020 07:48 PM

राज्यपाल का अभिभाषण दिशाहीन और सत्य से परे : अखिलेश

राज्यपाल का अभिभाषण दिशाहीन और सत्य से परे : अखिलेश

राज्यपाल का अभिभाषण दिशाहीन और सत्य से परे : अखिलेश

समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण को दिशाहीन और सत्य से परे बताते हुये कहा कि इसमें राज्य के विकास का कोई रोडमैप नही दिखायी देता है।,

श्री यादव ने गुरूवार को यहां जारी बयान में कहा कि विधानमण्डल के एक साथ समवेत दोनों सदनों के समक्ष राज्यपाल महोदया ने जो अभिभाषण दिया है वह पूर्णतया दिशाहीन और सत्य से परे है। प्रदेश के विकास का इसमें कोई रोडमैप नहीं दिखाई देता है। विकास के नाम पर भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) सरकार अपनी एक भी योजना तीन साल में लागू नहीं कर सकी है। सपा सरकार के कामों पर ही अपना नाम लगाना उसका एक मात्र विकास कार्य है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय-अपराध बढ़े है। हत्या, बलात्कार की घटनाओं की बाढ़ आ गई है। फर्जी एनकाउण्टरों पर सरकार को जवाब देना पड़ रहा है। मानवाधिकार उल्लंघन पर राज्य सरकार को नोटिसें मिल रही हैं। भाजपा नेताओं और अपराधियों की साठगांठ के चलते प्रदेश में भय का वातावरण है। अभिभाषण के दौरान ही आज राजधानी की एक अदालत में देशी बम से हड़कम्प मच गया। जाहिर है कानून व्यवस्था राज्य सरकार के कितने नियंत्रण में है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी सरकार में अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 सेवा की शुरूआत हुई थी उसका नम्बर बदलकर 112 करना ही भाजपा सरकार की टोटल उपलब्धि है। महिलाओं के विरूद्ध अपराधों पर नियंत्रण के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन थी, उसे भी भाजपा सरकार ने निष्क्रिय बना दिया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)