होम राज ठाकरे की पार्टी के नए झंडे पर विवाद, चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 13, 2020 07:37 PM

राज ठाकरे की पार्टी के नए झंडे पर विवाद, चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस

राज ठाकरे की पार्टी के नए झंडे पर विवाद, चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस

राज ठाकरे की पार्टी के नए झंडे पर विवाद, चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे ने हाल ही में अपना झंडा बदल दिया था, जिसको लेकर राज्य चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। मनसे सचिव शिरीष सावंत का कहना है कि पार्टी के नए झंडे के खिलाफ दायर किया गया एक शिकायत पत्र मिला है जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रतीक चिन्ह को लेकर सवाल उठाया गया है। राज्य चुनाव आयोग ने इस शिकायत पर उचित कार्रवाई करने को कहा है। सावंत ने कहा कि झंडे को लॉन्च करने से पहले चुनाव आयोग को भेजा गया था। राज्य चुनाव आयोग को इस बारे में और अधिक स्पष्टता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह कोई नोटिस नहीं है।

राज ठाकरे ने जनवरी में पार्टी का नया झंडा लॉन्च किया था। भगवा रंग के झंडे में छत्रपति शिवाजी महाराज के राज मुद्रा और मराठा राजा की शाही मुहर शामिल है। ध्वज बदलने के साथ ही राज ठाकरे ने अपनी पार्टी को हिंदुत्व की दिशा में आगे ले जाने का संकेत दिया था।

बीते नौ फरवरी को मुंबई के आजाद मैदान में अवैध बांग्लादेशियों और पाकिस्तानियों को देश से बाहर निकालने के लिए बड़ा मोर्चा निकालकर मनसे ने इसकी पुष्टि भी कर दी है। इसके साथ ही राज ठाकरे ने सीएए और एनआरसी लागू करने का भी समर्थन किया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)