होम केंद्र ने नौकरशाहों को दी सांसद, विधायकों के साथ डेकोरम कायम रखने की नसीहत

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 13, 2020 07:33 PM

केंद्र ने नौकरशाहों को दी सांसद, विधायकों के साथ डेकोरम कायम रखने की नसीहत

केंद्र ने नौकरशाहों को दी सांसद, विधायकों के साथ डेकोरम कायम रखने की नसीहत

केंद्र ने नौकरशाहों को दी सांसद, विधायकों के साथ डेकोरम कायम रखने की नसीहत

केंद्र सरकार ने नौकरशाहों से सांसदों और विधायकों के साथ बातचीत के दौरान डेकोरम कायम रखने की नसीहत दी है। यह नसीहत केंद्र व राज्य सरकारों के सभी अधिकारियों के लिए है। इसमें चेहरे के हावभाव, बातचीत का लहजा आदि के लिए तय नियमों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। केंद्र ने प्रोटोकॉल उल्लंघन के कई मामले सामने आने के बाद सभी राज्यों व केंद्र शासित राज्यों के मुख्य सचिवों को अधिकारियों को उनके कर्तव्य और दायित्व समझाने को कहा है। इसमें विशेष रूप से संसद सत्रों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि सांसद और विधायक जनता के प्रतिनिधि हैं और लोकतांत्रिक प्रणाली में इनका विशेष सम्मान है। इनकी गरिमा का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। अपने कर्तव्यों के संबंध में, वे अक्सर भारत सरकार या राज्य सरकारों के मंत्रालयों/विभागों से जानकारी लेना चाहते हैं, या अपने सुझाव साझा करना चाहते हैं।

हाल में ऐसे कई मामले सामने आये हैं जिनमें नौकरशाह नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इसके बाद लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने इन नियमों के पालन हेतु अधिकारों को नसीहत जारी करना जरूरी समझा। मंत्रालय के आदेश में स्पष्ट किया गया कि नौकरशाहों द्वारा नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)