होम उत्तर प्रदेश के लखनऊ कोर्ट में बम धमाका, कई वकीलों के घायल होने की खबर

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Feb 13, 2020 01:12 PM

उत्तर प्रदेश के लखनऊ कोर्ट में बम धमाका, कई वकीलों के घायल होने की खबर

उत्तर प्रदेश के लखनऊ कोर्ट में बम धमाका, कई वकीलों के घायल होने की खबर

उत्तर प्रदेश के लखनऊ कोर्ट में बम धमाका, कई वकीलों के घायल होने की खबर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कोर्ट में धमाका हुआ है. धमाका वजीरगंज इलाके में हुआ है. इसमें कई वकील घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक, कोर्ट परिसर में 3 जिंदा बम मिले हैं. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

हमले में कुछ लोगों को मामूली चोट आई है. यहां से जो तीन जिंदा बम मिले हैं, उन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. बताया जा रहा है कि ये बम हमला आपसी विवाद की वजह से हुआ है. कचहरी में चुनाव भी होना है, उसी वजह के कारण रंजिश में ये हमला किया गया.

दो वकीलों की आपसी विवाद में यह हमला हुआ है. जीतू यादव नाम के व्यक्ति पर आरोप है कि उसने बम फेंका. मौके पर जिंदा बम मिले हैं. एक व्यक्ति को ज्यादा चोट लगी है. बाकी दो लोगों को मामूली चोटें है. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है. वकीलों के दो गुट मे विवाद था जिसकी शिकायत बुधवार को एक ग्रुप के वकील ने बार काउंसिल में की थी, जिसकी वजह से विवाद बढ़ा था.

वकील संजीव लोधी पर हमला हुआ है. वह बार काउंसिल के पदाधिकारी हैं. लखनऊ बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री पर भी जानलेवा हमला हुआ है. आरोप है कि कोर्ट परिसर के अंदर संयुक्त मंत्री पर बम से हमला हुआ. आरोपी भी बार काउंसिल का सदस्य है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)