होम चीन के हुबेई में कोरोना से एक दिन में रिकॉर्ड 242 लोगों की मौत, 15000 नए मामले

समाचारखेल Alert Star Digital Team Feb 13, 2020 01:08 PM

चीन के हुबेई में कोरोना से एक दिन में रिकॉर्ड 242 लोगों की मौत, 15000 नए मामले

चीन के हुबेई में कोरोना से एक दिन में रिकॉर्ड 242 लोगों की मौत, 15000 नए मामले

चीन के हुबेई में कोरोना से एक दिन में रिकॉर्ड 242 लोगों की मौत, 15000 नए मामले

चीन के हुबेई प्रांत में घातक कोरोना वायरस से एक ही दिन में रिकॉर्ड 242 लोगों की मौत हो गई और इसके करीब 15,000 नए मामले सामने आए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। स्थानीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार बुधवार को हुबेई प्रांत में कोरोना वायरस के 14,840 नए मामले सामने आए हैं। सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' के अनुसार प्रांत में बुधवार को इससे रिकॉर्ड 242 लोगों की जान चली गई।

प्रांत में इसके 48,206 मामलों की पुष्टि होने से इसके तेजी से फैलने को लेकर चिंता बढ़ गई है। चीन को देश भर में इससे जुड़े मामलों के आंकड़े गुरुवार को जारी करने हैं। चीन में बुधवार तक घातक कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,115 हो गई और इसके अभी तक 44,763 मामले सामने आए थे।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूचओ) के अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की एक टीम आपात स्वास्थ्य स्थितियों से निपटने के लिए प्रभारी ब्रूस एलवर्ड के नेतृत्व में सोमवार रात यहां पहुंची थी। टीम ने कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने को लेकर चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर काम शुरू कर दिया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)