होम महाराष्ट्र के सभी कॉलेज में 19 फरवरी से राष्ट्रगान गाना अनिवार्य, स्कूलों में 10वीं तक मराठी भाषा की
महाराष्ट्र के सभी कॉलेज में 19 फरवरी से राष्ट्रगान गाना अनिवार्य, स्कूलों में 10वीं तक मराठी भाषा की पढ़ाई
महाराष्ट्र में उद्धव सरकार ने नया ऐलान किया है। महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत ने बताया कि 19 फरवरी से राज्य के सभी कॉलेजों में राष्ट्रगान गाना अनिवार्य होगा।
महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार राज्य के सभी स्कूलों में 10 कक्षा तक मराठी भाषा की पढ़ाई अनिवार्य बनाने के लिए आगामी विधानसभा सत्र में एक विधेयक लेकर आएगी। मराठी भाषा के मंत्री सुभाष देसाई ने बुधवार को बताया कि विधेयक का मसौदा तैयार किया जा रहा है और 24 फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र में इसे पेश किया जाएगा।
उन्होंने पत्रकारों को बताया कि राज्य में 25,000 स्कूल हैं जिनमें मराठी की पढ़ाई नहीं होती है लेकिन एक बार विधेयक पारित हो जाने के बाद यहां चल रहे सभी स्कूलों के लिए अपने पाठ्यक्रम में मराठी भाषा की पढ़ाई को शामिल करना अनिवार्य हो जाएगा। निर्णय के अनुसार राज्य के कॉलेजों में कामकाज राष्ट्रगान के साथ शुरू होगा।'' मंत्री ने कहा, ''कॉलेजों में राष्ट्रगान अनिवार्य करने का यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है। इसे प्रभावी बनाने को लेकर एक अधिसूचना जारी की जाएगी।'' पिछले महीने 26 जनवरी को शिवसेना नीत सरकार ने स्कूली छात्रों के लिये सुबह की सभा के दौरान संविधान की प्रस्तावना पढ़ना अनिवार्य किया था।
महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार राज्य के सभी स्कूलों में 10 कक्षा तक मराठी भाषा की पढ़ाई अनिवार्य बनाने के लिए आगामी विधानसभा सत्र में एक विधेयक लेकर आएगी। मराठी भाषा के मंत्री सुभाष देसाई ने बुधवार को बताया कि विधेयक का मसौदा तैयार किया जा रहा है और 24 फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र में इसे पेश किया जाएगा।
उन्होंने पत्रकारों को बताया कि राज्य में 25,000 स्कूल हैं जिनमें मराठी की पढ़ाई नहीं होती है लेकिन एक बार विधेयक पारित हो जाने के बाद यहां चल रहे सभी स्कूलों के लिए अपने पाठ्यक्रम में मराठी भाषा की पढ़ाई को शामिल करना अनिवार्य हो जाएगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।