होम दिसंबर के दौरान औद्योगिक उत्पादन में गिरावट, जनवरी में खुदरा महंगाई दर बढ़ी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 12, 2020 07:57 PM

दिसंबर के दौरान औद्योगिक उत्पादन में गिरावट, जनवरी में खुदरा महंगाई दर बढ़ी

दिसंबर के दौरान औद्योगिक उत्पादन में गिरावट, जनवरी में खुदरा महंगाई दर बढ़ी

दिसंबर के दौरान औद्योगिक उत्पादन में गिरावट, जनवरी में खुदरा महंगाई दर बढ़ी

 कोर सेक्टर के आंकड़ों से राहत महसूस कर रही सरकार को अर्थव्यवस्था के दो मोर्चों से निराशाजनक संकेत मिले हैं। दिसंबर के दौरान देश में औद्योगिक उत्पादन की रफ्तार घटी है। वहीं दूसरी तरफ जनवरी में खुदरा महंगाई दर में बढ़त देखने को मिली है।

आज जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर के दौरान औद्योगिक उत्पादन 0.3 फीसदी घटा है। एक साल पहले इसमें 2.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी। औद्योगिक उत्पादन में गिरावट मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में दबाव की वजह से रही है। एनएसओ के द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का आउटपुट दिसंबर के महीने में 1.2 फीसदी गिरा है। वहीं पिछले साल दिसंबर में 2.9 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी। बिजली उत्पादन में भी 0.1 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। वहीं माइनिंग सेक्टर का उत्पादन 5.4 फीसदी बढ़ा है। सेक्टर में पिछले साल 1 फीसदी की गिरावट रही थी।

वहीं दूसरी तरफ खुदरा महंगाई दर में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जनवरी के दौरान महंगाई दर 7.59 फीसदी रही। दिसंबर में महंगाई 7.35 फीसदी के स्तर पर थी वहीं पिछले साल जनवरी में महंगाई दर 1.97 फीसदी के स्तर पर थी। खुदरा महंगाई दर में बढ़त खाद्य कीमतों में तेजी की वजह से रही है। जनवरी के दौरान खाद्य महंगाई दर 13.63 फीसदी रही है। पिछले साल जनवरी के दौरान खाद्य महंगाई शून्य से भी नीचे -) 2.24 फीसदी के स्तर पर थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)