होम पोस्ट ऑफिस लेकर आया शानदार स्किम, रोज 200 रुपये बचाकर बन जाएंगे 21 लाख के मालिक

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 10, 2020 03:41 PM

पोस्ट ऑफिस लेकर आया शानदार स्किम, रोज 200 रुपये बचाकर बन जाएंगे 21 लाख के मालिक

पोस्ट ऑफिस लेकर आया शानदार स्किम, रोज 200 रुपये बचाकर बन जाएंगे 21 लाख के मालिक

पोस्ट ऑफिस लेकर आया शानदार स्किम, रोज 200 रुपये बचाकर बन जाएंगे 21 लाख के मालिक

आज के वक्त में हर एक आदमी पैसे की बचत को लेकर परेशान है. इसी के चलते आम तौर पर हर कोई अपने लिए बचत का कोई न कोई उपाय सोचकर रखता है और इस आधार पर अलग-अलग योजनाओं में निवेश करता है. यदि आप बड़ी बजत के अलावा छोटी-छोटी बचत पर भी यकीन करते हैं तो यकीनन ये खबर आपके लिए ही है.

पोस्ट ऑफिस का पब्लिक प्रोविडेंट फंड अकाउंट आज के वक्त में काफी बेहतरीन विकल्प है. इसके लिए आपको सिर्फ 200 रुपए की बचत की जरूरत है. इसके लिए जब तक आपकी ये स्कीम क्लोज होगी.तब तक आपके 21 लाख रुपए का फंड बना सकते हैं. इसके लिए आप पोस्ट ऑफिस की इस खाते को किसी भी ब्रांच में खुलवा सकते हैं. आप चाहे तो इसे दो लोग मिलकर भी ऑपरेट कर सकते हैं. वहीं यदि आपकी उम्र में 25 साल है तो 15 सालों में आपको तकरीबन 21 लाख का सपोर्ट मिल जाएगा.

कैसे मिलेगा 21 लाख का फंड-

स्कीम के तहत यदि आप सिर्फ 200 रुपये रोज बचाकर निवेश करने की सोच लें तो यह 6000 रुपये महीना हो जाएगा. इस तरह से सालाना निवेश देखें तो 72000 रुपये होगा.

यदि आप ऐसा लगातार 15 साल तक करते हैं तो आपका कुल निवेश 10.80 लाख रुपये हो जाएगा.

PPF में अब तक 8 फीसदी सालाना कंपाउंडिंग के लिहाज से ब्याज मिल रहा है. 15 साल तक यदि इसी दर से ब्याज मिले तो कुल रिटर्न 21 लाख रुपये हो जाएगा.

इसका मतलब आपको अपने कुल निवेश पर 10.31 लाख रुपए का ब्याद के रूप में अतिरिक्त फायदो होगा.

सिर्फ 100 में खोल सकते हैं खाता-

आप महज 100 रुपये में ये खाता खोल सकते हैं. इस खाते में आपको एक वित्त वर्ष में 500 रुपये जमा करना अनिवार्य है. इसी के साथ आप चाहें तो आप इस खाते में अधिकतम 1.5 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं.

PPF स्कीम के फायदें-

पीपीएफ स्कीम के तहत आपके निवेश पर सुरक्षा की गारंटी मिलती है. इसी के साथ इस अकाउंट पर IT एक्ट 80C के तहत टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है. स्कीम के तहत मिलने वाले ब्याज पर इनकम टैक्स नहीं लगता है. वहीं आप चाहें तो 3 फाइनेंशियल ईयर के बाद इस अकाउंट पर लोन ले सकते हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)