होम शिवसेना ने नहीं छोड़ी हिंदुत्व की विचारधारा, महाराष्ट्र का विकास अहम: ठाकरे

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 9, 2020 08:44 PM

शिवसेना ने नहीं छोड़ी हिंदुत्व की विचारधारा, महाराष्ट्र का विकास अहम: ठाकरे

शिवसेना ने नहीं छोड़ी हिंदुत्व की विचारधारा, महाराष्ट्र का विकास अहम: ठाकरे

शिवसेना ने नहीं छोड़ी हिंदुत्व की विचारधारा, महाराष्ट्र का विकास अहम: ठाकरे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पार्टी बैठक में कहा है कि मुझे अपने हिंदुत्व को साबित करने की जरूरत नहीं है क्योंकि मेरा हिंदुत्व बालासाहेब ठाकरे का है और वह काफी शुद्ध है. बैठक में ठाकरे ने कहा कि कांग्रेस और एनसीपी के साथ जाने का मतलब ये नहीं कि शिवसेना ने हिंदुत्व की विचारधारा को त्याग दिया है.

सीएम ने कहा कि हम अभी भी हिंदुत्व विचारधारा वाली पार्टी हैं. लेकिन इस वक्त महाराष्ट्र का विकास हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है. वहीं, इस पार्टी बैठक में सभी विधायकों को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के बारे में भी जानकारी दी गई.

वहीं, बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि महाविकास अघाड़ी सरकार अच्छा काम कर रही है. केवल दो महीनों में सरकार ने दो बड़े फैसले लिए हैं. पहला किसानों को राहत और दूसरा 10 बजे भोजनविधायक दिलीप लांडे ने कहा कि एमएनएस ने जो मांगें की हैं, वह कोई नई बात नहीं है. उसी के लिए सरकार और पुलिस के अधिकारी इस पर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हिंदुत्व की विचारधारा वाले हमारे साथ हमेशा रहेंगे. हमें इसके बारे में साबित नहीं करना है.बता दें कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे अपने हिंदुत्ववादी रुख को तेज करते हुए रविवार को सड़कों पर उतरे. उन्होंने अवैध पाकिस्तानी-बांग्लादेशी प्रवासियों को देश के बाहर निकालने के लिए जुलूस निकाला. इसमें हजारों की संख्या में पार्टी के समर्थक पहुंचे. वहीं, शिवसेना ने मनसे की रैली को सिरे से खारिज कर दिया. किसानों के मुद्दे पर बैठक करने जा रही शिवसेना ने कहा कि हम महाराष्ट्र के विकास और किसानों के मुद्दों पर बात करेंगे.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)