होम पीएम मोदी ने चीनी राष्ट्रपति को लिखा पत्र, कोरोना वायरस से लड़ने में भारत ने की मदद की पेशकश

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 9, 2020 08:39 PM

पीएम मोदी ने चीनी राष्ट्रपति को लिखा पत्र, कोरोना वायरस से लड़ने में भारत ने की मदद की पेशकश

पीएम मोदी ने चीनी राष्ट्रपति को लिखा पत्र, कोरोना वायरस से लड़ने में भारत ने की मदद की पेशकश

पीएम मोदी ने चीनी राष्ट्रपति को लिखा पत्र, कोरोना वायरस से लड़ने में भारत ने की मदद की पेशकश

कोरोना वायरस की गंभीर होती जा रही स्थिति की सूचनाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग को पत्र लिखा है। मोदी ने चीन में इस वायरस से हुई मौतों पर अपनी संवेदना जताई है, साथ ही भारत की तरफ से हरसंभव मदद की पेशकश भी की है। वैसे चीन की तरफ से आधिकारिक तौर पर भारत से कोई मदद नहीं मांगी गई है लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही नई दिल्ली से मास्क जैसी कुछ चीजों को बीजिंग भेजा जा सकता है। अगर चीन की तरफ से जरूरत जताई जाती है तो भारत दूसरी मेडिकल मदद करने को लेकर भी गंभीर है।

वुहान से भारतीयों के निकालने में सहयोग के लिए आभार भी जताया

सरकारी सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी ने चीन में फंसे 647 भारतीयों को स्वदेश लाने में वहां की सरकार व प्रशासन से मिली मदद के लिए राष्ट्रपति शी को धन्यवाद भी दिया है। दोनों देशों के बीच कोरोना वायरस को लेकर लगातार राजनयिक संपर्क बना हुआ है। भारत दक्षिण एशिया के कुछ दूसरे देशों के साथ भी संपर्क में है। कोरोना वायरस की शुरुआत चीन के बड़े औद्योगिक शहर वुहान से हुई थी, जो अब भारत समेत लगभग 25 देशों में फैल चुका है। भारत में भी अभी तक इस वायरस से तीन लोगों के प्रभावित होने की पुष्टि हो चुकी है।

दोनों देशों के बीच प्रस्‍तावित बैठकें स्‍थगित

पिछले हफ्ते विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला की नई दिल्ली में चीन के राजदूत सून वीडोंग के बीच भी कोरोना वायरस से उपजी स्थिति पर चर्चा हुई थी। इसमें चेन्नई में पीएम मोदी और राष्ट्रपति शी की मुलाकात में तय एजेंडे पर खास बातचीत हुई। दोनों पक्षों के बीच यह रजामंदी बनी है कि जब तक कोरोना वायरस को लेकर हालात सामान्य नहीं हो जाते हैं, तब तक सरकारी अधिकारियों व प्रतिनिधियों के बीच होने वाली प्रस्तावित बैठकें स्थगित रहेंगी। वीडोंग ने यह भी कहा था कि चीन में रहने वाले भारतीयों के स्वास्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनका देश भारत के साथ और सहयोग और संवाद को मजबूत करने के लिए तैयार है।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस से गंभीर होते जा रहे हालात को देखते हुए भारत ने चीन से आने-जाने वाले लोगों पर कई तरह के प्रतिबंध भी लगा दिए हैं। लोगों को चीन नहीं जाने की सलाह दी जा रही है। चीन से आने वाले विदेशी नागरिकों को जारी वीजा भी रद कर दिए गए हैं।

अभी भी 80 भारतीय छात्र वुहान में

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्‍यसभा में बताया था कि अभी भी 80 भारतीय छात्र वुहान में हैं। इसमें वे दस छात्र भी शामिल हैं जिन्हें बुखार होने के चलते चीनी प्रशासन ने वुहान छोड़ने की अनुमति नहीं दी थी। वहीं 70 अन्य भारतीय छात्रों ने एयर इंडिया के दो विमानों से देश लौटने से इन्कार कर दिया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)