होम CAA-NRC पर राज ठाकरे: भारत धर्मशाला नहीं, घुसपैठियों को खदेड़ेंगे,

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 9, 2020 08:38 PM

CAA-NRC पर राज ठाकरे: भारत धर्मशाला नहीं, घुसपैठियों को खदेड़ेंगे,

CAA-NRC पर राज ठाकरे: भारत धर्मशाला नहीं, घुसपैठियों को खदेड़ेंगे,

CAA-NRC पर राज ठाकरे: भारत धर्मशाला नहीं, घुसपैठियों को खदेड़ेंगे,

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के बाद से विपक्षी पार्टी जहां एक तरफ़ केंद्र सरकार पर निशाना साधने में जुटी हैं, वहीं पार्टी लाइन में हाल के दिनों में बड़ा बदलाव लाने वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) इसके समर्थन में खुलकर उतर गई है. बीजेपी (BJP) को महाराष्ट्र में एमएनएस (MNS) का सहारा मिल गया है. 'पाकिस्तानी और बंगलादेशी घुसपैठियों' के ख़िलाफ़ एमएनएस ने मुंबई में मरीन ड्राइव से आज़ाद मैदान तक विशाल मोर्चा निकाला. एमएनएस ने CAA और NRC का समर्थन करते हुए दावा किया कि देश मे सफ़ाई की ज़रूरत है.


पाकिस्तानी और बांग्लादेशी घुसपैठियों के ख़िलाफ़ मुंबई में एमएनएस का विशाल मोर्चा मरीन ड्राइव से निकला और आजाद मैदान में सभा में तब्दील हो गया. वहां एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने CAA और NRC के ख़िलाफ़ मोर्चा निकालने वालों को धमकी भरे अंदाज़ में चेतावनी दी.

राज ठाकरे ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, "देश भर जो मोर्चे निकले मुसलमानों के, मुझे तो समझ ही नही आया. अरे, पाकिस्तानी और बांग्लादेशियों को भगाना ही चाहिए."
उन्‍होंने आगे कहा, "मैंने कहा था मोर्चे का उत्तर मोर्चा होगा. आज आप सभी लोगों ने मुहतोड़ जवाब दिया. गज़ब स्थिति हो गई, या तो उधर या इधर. केंद्र की तारीफ़ की तो बीजेपी का आदमी कहा जा रहा है. अरे, जब ग़लत किया तब भी तो विरोध किया."

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)