होम ठंड का कहर जारी, कई राज्यों में अगले 24 घंटों में बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं
ठंड का कहर जारी, कई राज्यों में अगले 24 घंटों में बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं
मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में जहां शीत लहर के प्रकोप की स्थिति रही, वहीं ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, पूर्वी राजस्थान तथा विदर्भ के कुछ हिस्सों में तथा मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों में रात के समय में तापमान सामान्य से काफी कम दर्ज किया गया। गांगेय पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब हरियाणा, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण, गोवा तथा कर्नाटक के कुछ हिस्सों में ओडिशा और पूर्वा राजस्थान के बाकी हिस्सों में रात के समय में तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया।
असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा तथा मध्य महाराष्ट्र में रात के समय में तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक दर्ज किया गया। वहीं तटीय आंध्र प्रदेश तथा रायलसीमा के कुछ हिस्सों में तथा असम और मेघालय के बाकी हिस्सों में रात के समय में तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया। अरुणाचल प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में तथा सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के बाकी हिस्से में तापमान सामान्य से अधिक रहा, जबकि देश के बाकी हिस्सों में तापमान सामान्य रहा। हरियाणा के नारनौल, तथा पूर्वी राजस्थान के सीकर में न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नयी दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गयी। पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में विभिन्न जगहों पर शीत लहर चलने के आसार हैं। छत्तीसगढ़ और ओडिशा में विभिन्न जगहों पर घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है। वहीं तटीय आंध्र प्रदेश, यमन तथा तेलंगाना में विभिन्न जगहों पर गरज के साथ छींटे पडऩे की उम्मीद है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।