होम AAP को एग्जिट पोल 44 सीटें मिल रही हैं, फिर भी उनकी सांस उल्टी चल रही हैं
AAP को एग्जिट पोल 44 सीटें मिल रही हैं, फिर भी उनकी सांस उल्टी चल रही हैं
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीते दिन हुई वोटिंग के बाद रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने कई सवाल उठाए, जिसमें उसने चुनाव आयोग पर वोटिंग के फाइनल आंकड़े आधिकारिक रूप से जारी नहीं करने के पीछे खेल बताया। उसके बाद आयोग ने आंकड़े प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आकड़े जारी किए। इस बीच दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आप पर हमला बोला।
मनोज तिवारी ने कहा, 'आप वाले क्यों परेशान हो रहे हैं, उनको तो एग्जिट पोल 44 सीटें दे रहा है, फिर भी उनकी सांस उल्टी चल रही हैं। अभी से इनको ईवीएम को दोष देने की बेचैनी बनी हुई है। ये एग्जिट पोल तीन बजे तक का है, उसके बाद 7 से 7:30 बजे तक वोटिंग हुई। भाजपा 48 प्लस सीट के साथ सरकार बनाने जा रही है।'
उन्होंने कहा, 'हम तो यही बोल रहे हैं कि ईवीएम का रोना क्यों रो रहे हो। मतलब आप अगर जीत गई तो ईवीएम ठीक है और अगर भाजपा जीत गई तो ईवीएम खराब है। झारखंड में हम नहीं जीत पाए बीजेपी वाले तो हमने ईवीएम को दोष दिया है क्या? अपने कर्मों को दोष दो।'
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।