होम BJP-JJP गठबंधन सरकार शासन के एजेंडे को लेकर दिशाहीन

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 9, 2020 08:10 PM

BJP-JJP गठबंधन सरकार शासन के एजेंडे को लेकर दिशाहीन

BJP-JJP गठबंधन सरकार शासन के एजेंडे को लेकर दिशाहीन

BJP-JJP गठबंधन सरकार शासन के एजेंडे को लेकर दिशाहीन

कांग्रेस नेता एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को दावा किया कि राज्य में नयी सरकार बनने के 100 दिन बाद भी भाजपा-जजपा गठबंधन शासन के एजेंडे को लेकर दिशाहीन है। हुड्डा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा शुक्रवार को पेश की गयी 100 दिनों की रिपोर्ट को 'झूठ का पुलिंदा' करार दिया।

विपक्ष के नेता हुड्डा ने कहा कि सरकार गठन के तीन महीने बाद भी इस गठबंधन (भाजपा और जननायक जनता पार्टी) का कोई न्यूनतम साझा कार्यक्रम नहीं है। उन्होंने कहा, '' सरकार को बस इस बात का लेखा जोखा नहीं देना चाहिए कि उसने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों में क्या हासिल किया, बल्कि उसे 1925 दिनों यानी पिछली भाजपा सरकार के पांच साल और मौजूदा भाजपा-जजपा सरकार के 100 दिनों की विफलताएं भी गिनानी चाहिए।''

उन्होंने खट्टर और राज्य के गृह मंत्री अनिल विज के बीच पुलिस की एक शाखा के मुद्दे पर हुए हाल के विवाद को लेकर भी सरकार पर प्रहार किया। हुड्डा ने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार ने विभागों के बंटवारे में करीब 20 दिन ले लिये और बाद में वे सीआईडी पर नियंत्रण को लेकर झगड़ने लगे।

उन्होंने कहा, '' अब वे बजट पूर्व चर्चा करने लगे हैं लेकिन आर्थिक सर्वेक्षण अबतक जारी नहीं किया गया है। सरकार ने कुछ किया नहीं है और यही वजह है कि 100 दिनों की उनकी प्रगति रिपोर्ट कुछ नहीं बल्कि झूठ का पुलिंदा है।''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)