होम दिल्ली मेट्रो की पटरी पर आया यात्री, येलो लाइन की सेवा प्रभावित
दिल्ली मेट्रो की पटरी पर आया यात्री, येलो लाइन की सेवा प्रभावित
दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर रविवार को एक यात्री के आ जाने से इस रूट पर सेवाएं कुछ समय के लिए प्रभावित रही। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ट्वीट किया, '' हैदरपुर बादली मोड़ पर यात्री के पटरी पर आने की वजह से समयपुर बादली से जीटीबी नगर के बीच मेट्रो रेल सेवा में देरी हुई।''
करीब 15 मिनट बाद डीएमआरसी ने एक और ट्वीट कर बताया कि सेवाएं बहाल कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन दिल्ली के समयपुर बादली को गुरुग्राम के हुडा सिटी सेंटर से जोड़ती है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।