होम अखिलेश बोले- BJP के 300 विधायक नाराज, सपा में शामिल करने पर दिया बड़ा बयान
अखिलेश बोले- BJP के 300 विधायक नाराज, सपा में शामिल करने पर दिया बड़ा बयान
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दिल्ली चुनाव में भाजपा की करारी हार का दावा किया। साथ ही कहा कि यूपी में टेंपोरेरी मुख्यमंत्री, चीफ सेक्रेटरी व डीजीपी हैं।
उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए भाजपा का पूरा नाम बड़ी झूठी पार्टी बताया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने कानून व्यवस्था पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश में कोई मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि तमाम लोग मिलकर सरकार चला रहे हैं। यूपी में टेंपोरेरी चीफ सेक्रेटरी व डीजीपी हैं। भाजपा के 300 विधायक नाराज चल रहे हैं।
ऐसे में सोच लिजिए कि कैसी चल रही है यह सरकार यह पूछे जाने पर कि क्या यह 300 विधायक सपा में आएंगे। तो उन्होंने हंसकर कहा कि सब को कैसे ले पाएंगे। हमारी विधायकों का क्या होगा जो जीतने वाले हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।