होम असम में फैल हो गई NRC! अल्पसंख्यक विकास बोर्ड के चेयरमैन ने ठोका दावा
असम में फैल हो गई NRC! अल्पसंख्यक विकास बोर्ड के चेयरमैन ने ठोका दावा
असम अल्पसंख्यक विकास बोर्ड के चेयरमैन सैयद मुमिनुल अव्वल ने कहा है कि असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी यानी NRC असफल हो गई है। उन्होंने कहा कि असम के लोगों ने जिस लक्ष्य को लेकर एनआरसी की मांग की थी, वह उद्देश्य विफल हो गया। उन्होंने कहा कि हमने एनआरसी के सत्यापन के लिए केंद्र से आग्रह किया है।
अव्वल ने कहा है कि लोकसभा और असम विधानसभा में पेश किए गए आंकड़ों के मुताबिक तो एनआरसी से कम से कम 50 लाख अवैध बांग्लादेशियों का नाम कट जाना चाहिए था। एनआरसी से जो 19 लाख लोग बाहर हुए हैं उनमें 5 लाख हिंदू शरणार्थी हैं, साढ़े पांच लाख स्थानीय लोग हैं जिनका नाम तकनीकी खामियों की वजह से बाहर हो गया। इस तरह से 9 लाख बांग्लादेशी मुस्लिम बाहर हुए हैं, बाकी 40 लाख लोग कहां गए ?
उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने भी संसद में कहा था कि भारत में करीब 2 करोड़ अवैध बांग्लादेशी घुसपैठिये हैं जिसमें ज्यादातर असम और पश्चिम बंगाल में रह रहे है। अव्वल ने यह भी दावा किया कि असम में पीएफआई, यूडीएफ जैसे अंतरराष्ट्रीय मुस्लिम नेटवर्क ने एनआरसी को विफल कर दिया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।