होम नड्डा ने केजरीवाल पर साधा निशाना, पूछा- कहां हैं हजार मोहल्ला क्लिनिक?
नड्डा ने केजरीवाल पर साधा निशाना, पूछा- कहां हैं हजार मोहल्ला क्लिनिक?
रतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को सोशल मीडिया के माध्यम से दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने ट्विटर पर मुख्यमंत्री केजरीवाल के बयानों का ही एक वीडियो जारी करते हुए लिखा कि केजरीवालजी, आपने हर साल एक हजार मोहल्ला क्लिनिक खोलने का वादा किया। एक हजार क्लिनिक खोलना तो दूर, जो कुछ खुले भी, उनमें न दवाएं हैं, न सुविधाएं।
मुख्यमंत्री केजरीवाल पर नड्डा ने ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि आप की ओछी राजनीति ने दिल्ली के गरीबों को सालाना पांच लाख रुपए तक मुफ्त इलाज देने वाली मोदीजी की आयुष्मान भारत योजना से भी वंचित रखा। नड्डा द्वारा जारी किए गए वीडियो में केजरीवाल यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि हर साल इस प्रकार के एक हजार मोहल्ला क्लिनिक बनाए जाएंगे।
इसमें 2015 से 2019 के उनके इस बाबत दिए गए सभी बयानों को दिखाया गया है। जिसमें उन्हें हर साल एक ही बात, दिल्लीवासियों के लिए एक हजार क्लिनिक को दोहराते हुए देखा जा सकता है। जारी किए गए वीडियो में कुछ नागरिकों के बयान भी शामिल हैं, जिसमें लोगों ने मोहल्ला क्लिनिक के बड़े-बड़े दावों को खारिज करते हुए कहा कि इतने क्लिनिक नहीं हैं और जो हैं भी तो उनकी हालत बेहद खराब है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।