होम 2 दिनों के बैंक स्ट्राइक को लेकर रहे सावधान, एटीएम पर पड़ सकता असर!

समाचारखेल Alert Star Digital Team Jan 30, 2020 02:39 PM

2 दिनों के बैंक स्ट्राइक को लेकर रहे सावधान, एटीएम पर पड़ सकता असर!

2 दिनों के बैंक स्ट्राइक को लेकर रहे सावधान, एटीएम पर पड़ सकता असर!

2 दिनों के बैंक स्ट्राइक को लेकर रहे सावधान, एटीएम पर पड़ सकता असर!

अगर आपको पैसों की आवश्यकता है तो आज ATM जाकर निकाल लें क्योंकि अगले 3 दिन तक बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा बैंक से जुड़े कोई काम हैं तो वो भी आज ही निपटा लें।

डेली न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, 31 जनवरी और 1 फरवरी को बैंकों की हड़ताल है। इसके बाद अगले दिन यानी 2 फरवरी को रविवार है जिस वजह से बैंकों की छुट्टी रहेगी। ऐसे में बैंकों में कामकाज नहीं होने के साथ ही ATM भी खाली हो सकते हैं।

इस हड़ताल को लेकर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) समेत कई सार्वजनिक बैंकों ने पहले ही ग्राहकों को अलर्ट किया है। हालांकि, प्राइवेट बैंकों पर इस हड़ताल का असर नहीं पड़ेगा। जबकि ऑनलाइन बैंकिंग भी पहले की तरह ही सुचारू रूप से चलेगी।

ऑल इंडिया बैंक आफिसर्स कान्फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील कुमार के मुताबिक बैंक कर्मचारियों के संगठन की मुख्‍य मांग वेतन में इजाफे की है।

बैंक कर्मचारियों के वेतन संशोधन का मामला नवंबर 2017 से लंबित है। इसके साथ ही बैंकों में काम का समय निर्धारित करने, पारिवारिक पेंशन आदि से जुड़ी मांगें भी उठाई जा रही हैं।

बता दें कि इससे पहले 8 जनवरी को भी बैंक कर्मचारियों ने ट्रेड यूनियंस के राष्‍ट्रव्‍यापी हड़ताल की थी। इस इस हड़ताल की वजह से भी बैंकों में कामकाज प्रभावित हुआ था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)