होम हिजबुल के आतंकी नवीद से मिलेगा पुलवामा आतंकी हमले का सुराग!
हिजबुल के आतंकी नवीद से मिलेगा पुलवामा आतंकी हमले का सुराग!
नई दिल्ली. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) अब दविंदर सिंह के साथ गिरफ्तार किए गए हिजबुल आतंकी नवीद बाबू से पुलवामा हमले का सुराग खंगालने का प्रयास करेगी. एनआईए ने हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर नवीद बाबू से आतंकवादी और उसके समर्थकों के बारे में पूछताछ करने की योजना बनाई है. माना जा रहा है कि नवीद ने कथित तौर पर 2019 के पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड मुदस्सिर खान की मदद की होगी. आतंकी नवीद को 11 जनवरी को जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारी दविंदर सिंह और दो अन्य के साथ गिरफ्तार किया गया था. आतंकी नवीद बर्खास्त किए गए दविंदर सिंह के साथ गाड़ी में जम्मू जा रहा था, तभी पुलिस ने सबको पकड़ लिया. अब इस केस की जांच एनआईए कर रही है. नवीद के भाई इरफान शाह को भी हफ्ते भर बाद गिरफ्तार कर लिया गया और उसे एनआईए को सौंप दिया गया.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।