होम बसपा सासंद अतुल राय को सुप्रीम कोर्ट से राहत, ले सकेंगे शपथ

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Jan 30, 2020 02:36 PM

बसपा सासंद अतुल राय को सुप्रीम कोर्ट से राहत, ले सकेंगे शपथ

बसपा सासंद अतुल राय को सुप्रीम कोर्ट से राहत, ले सकेंगे शपथ

बसपा सासंद अतुल राय को सुप्रीम कोर्ट से राहत, ले सकेंगे शपथ

उच्चतम न्यायालय ने उत्तर प्रदेश की घोसी संसदीय सीट से सांसद एवं बलात्कार के आरोप में जेल में बंद अतुल राय को गुरुवार को राहत देते हुए शपथ के लिए उन्हें कस्टडी पैरोल पर दिल्ली ले जाने की अनुमति दे दी।

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता की खंडपीठ ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस फैसले में दखल देने से इनकार कर दिया, जिसमें राय को सासंद के तौर पर शपथ लेने के लिए दो दिन का कस्टडी पैरोल दिया था।

इसके साथ ही बहुजन समाज पार्टी सांसद शुक्रवार को संसद में शपथ ले सकेंगे।

बलात्कार पीड़िता ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश को शीर्ष अदालत में चुनौती दी थी और उन्हें मिली पैरोल पर रोक लगाने की मांग की थी।

शीर्ष अदालत ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि वह इसमें दखल नहीं देगी।

गौरतलब है कि 17 मई 2019 को भी उच्चतम न्यायालय की अवकाशकालीन खंडपीठ ने अतुल राय को गिरफ्तारी से संरक्षण देने से इनकार कर दिया था और बाद में उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया था।

दरअसल अतुल राय के खिलाफ एक मई 2019 को एक छात्रा ने बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंध में वाराणसी में प्राथमिकी दर्ज की गई लेकिन अतुल राय पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए। लगातार पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। इसी कारण लोकसभा चुनाव के प्रचार में भी वह नहीं गये और वीडियो के जरिये प्रचार करते रहे। वह पिछले वर्ष 23 मई को आये नतीजों में लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बन गये। तब से वह जेल में हैं और अभी तक सासंद के तौर पर शपथ भी नहीं ले पाये हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)