होम भारत में मिला कोरोनावायरस का पहला पॉजिटिव केस, सरकार अलर्ट

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 30, 2020 02:27 PM

भारत में मिला कोरोनावायरस का पहला पॉजिटिव केस, सरकार अलर्ट

भारत में मिला कोरोनावायरस का पहला पॉजिटिव केस, सरकार अलर्ट

भारत में मिला कोरोनावायरस का पहला पॉजिटिव केस, सरकार अलर्ट

भारत कोरोनावायरस का पहला मामला केरल में पॉजिटिव पाया गया है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने जानकारी दी है कि वुहान विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले एक छात्र का केरल में परीक्षण के दौरान पॉजिटिव पाया गया है. मरीज अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में है. बयान में कहा गया है कि मरीज स्थिर है और उसकी कड़ी निगरानी की जा रही है.

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने सभी हवाई अड्डों पर थर्मल और अन्य तरह की जांच शुरू कर दी है. भारत सरकार ने कहा है कि वह देश में किसी भी प्रकोप को संभालने के लिए तैयार है. थर्मल स्क्रीनिंग सेंसर चालू हैं और इस तरह के कुछ और उपकरण खरीदे जा रहे हैं.

हवाई अड्डों पर आव्रजन और अन्य स्टाफ सदस्यों को अलर्ट किया गया है. एंबुलेंस को हवाई अड्डों पर रखा गया है. चिकित्सा और पैरा-मेडिकल स्टाफ की तैनाती भी चौबीसों घंटे सेवा के लिए की जा रही है. अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियम (IHR 2005) के तहत कोरोनावायरस (2019-nCoV) पर आपातकालीन समिति का पुनर्गठन गुरुवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस एडहोमम घेब्रेयस द्वारा किया जाएगा.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)