होम अब मुस्लिम महिलाओं को मिली आजादी, मस्जिद में जाकर कर सकेंगी ये काम

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 30, 2020 02:29 PM

अब मुस्लिम महिलाओं को मिली आजादी, मस्जिद में जाकर कर सकेंगी ये काम

अब मुस्लिम महिलाओं को मिली आजादी, मस्जिद में जाकर कर सकेंगी ये काम

अब मुस्लिम महिलाओं को मिली आजादी, मस्जिद में जाकर कर सकेंगी ये काम

भाजपा सरकार के राज में मुस्लिम महिलाओं के अच्छे शुरू हो गए हैं। पहले तीन तलाक से मुक्ति मिलने के बाद अब उनको बड़ी आजादी

मिली है। इसके तहत अब वो पुरूषों की तरह मस्जिद में जाकर नमाज पढ़ सकेंगी। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में महिलाओं के मस्जिद में नमाज़ पढ़ने को लेकर कहा कि पुरुषों की ही तरह महिलाओं को भी इसकी अनुमति है। हालांकि एक समय ऐसा था जब बोर्ड ने शाह बानो केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले (1985) को दरकिनार कर तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भी झुकने को मजबूर कर दिया था। लेकिन माना जा रहा है कि समय के साथ ही बोर्ड के रुख में बदलाव स्पष्ट दिख रहा है।

सुप्रीम कोर्ट में एआईएमपीएलबी ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को पुरुषों की तरह ही नमाज के लिए मस्जिदों में प्रवेश की अनुमति होती है। यास्मीन जुबेर अहमद पीरजादा की जनहित याचिका पर एआईएमपीएलबी का यह जवाब आया। एआईएमपीएलबी के सचिव मोहम्मद फजलुर्रहीम ने वकील एम आर शमशाद के माध्यम से दाखिल अपने हलफनामे में यह जानकारी दी।

बोर्ड की ओर से दाखिल हलफनामे के अनुसार धार्मिक पाठों, शिक्षाओं और इस्लाम के अनुयायियों की धार्मिक आस्थाओं पर विचार करते हुए यह बात कही जा रही है कि मस्जिद के भीतर नमाज अदा करने के लिए महिलाओं के मस्जिद में प्रवेश की अनुमति है। कोई मुस्लिम महिला नमाज के लिए मस्जिद में प्रवेश के लिए स्वतंत्र है। उसके पास मस्जिद में नमाज के लिए उपलब्ध इस तरह की सुविधाओं का लाभ उठाने के उसके अधिकार का उपयोग करने का विकल्प है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)