होम काम किया मोदी ने, टोपी पहनी केजरीवाल ने : जावड़ेकर

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 28, 2020 07:29 PM

काम किया मोदी ने, टोपी पहनी केजरीवाल ने : जावड़ेकर

काम किया मोदी ने, टोपी पहनी केजरीवाल ने : जावड़ेकर

काम किया मोदी ने, टोपी पहनी केजरीवाल ने : जावड़ेकर

नयी दिल्ली - भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार पर आज आरोप लगाया कि उन्होंने दिल्ली के विकास की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में रोड़े अटकाये और केन्द्र सरकार के कामों का झूठा श्रेय लूटा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "काम करे कोई और टोपी पहने कोई।" उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने केवल इश्तेहार देकर केन्द्र सरकार के कामों का श्रेय लूटा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नारा दिया है कि 'अच्छे बीते पांच साल, लगे रहो केजरीवाल'। उन्होंने सवाल किया कि पूरे समय तो श्री केजरीवाल रोते रहे कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उन्हें काम करने से रोक रहे हैं तो फिर पांच साल अच्छे कैसे बीते।

श्री जावड़ेकर ने कहा कि श्री केजरीवाल की सरकार ने केन्द्र सरकार की योजनाओं में कैसे रोड़ा लगाया, यह दिल्ली की जनता को समझना जरूरी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो के चाैथे चरण में छह लाइनों के विस्तार की फाइल पर वित्तपोषण के तरीके को लेकर बेवजह का विवाद करके तीन साल लटकाये रखा। 12 राज्यों में मेट्रो रेल लाइन बनाने का काम हो रहा है। सभी राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं है, लेकिन सभी जगह सही तरीके से काम हो रहा है लेकिन दिल्ली में रोड़ा अटकाया गया! इससे परियोजना में देरी हुई और लागत भी बढ़ गयी। बाद में अदालत के कहने पर विवाद थमा।

उन्होंने कहा कि द्वारका एक्सप्रेसवे की फाइल को कीकर के पेड़ों को लेकर लटकाये रखा। जबकि कीकर को छोड़ कर अन्य पेड़ स्थानांतरित किये जाएंगे। उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि कीकर के पेड़ स्थानांनतरित करके पैसा बरबाद करने की जरूरत नहीं है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की फाइल वर्षों से दबा कर रखी हुई है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में तीन साल पहले लगाये गये देश विरोधी नारों की जांच करके आयी रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज करने की अनुमति नहीं दी। अगर अनुमति दे दी गयी होती तो शाहीन बाग कांड नहीं होता। केजरीवाल सरकार के फैसले से शाहीन बाग वाले देशविरोधी तत्वों को हौसला मिला।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)