होम तेजस्वी ने CM नीतीश कुमार को पत्र लिखकर पूछा, क्या हुआ तेरा वादा

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jan 28, 2020 05:22 PM

तेजस्वी ने CM नीतीश कुमार को पत्र लिखकर पूछा, क्या हुआ तेरा वादा

तेजस्वी ने CM नीतीश कुमार को पत्र लिखकर पूछा, क्या हुआ तेरा वादा

तेजस्वी ने CM नीतीश कुमार को पत्र लिखकर पूछा, क्या हुआ तेरा वादा

बिहार में विपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मंगलवार को एक पत्र लिखकर उनके और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किए वादे की याद दिलाई है। तेजस्वी ने नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि कुर्सी की खातिर अपमानित होने और बिहार का नुकसान करने से अच्छा है कि राजभवन जाकर आप इस्तीफा दे दीजिए।

तेजस्वी यादव ने अपने पत्र में लिखा है, जुलाई 2017 में जनादेश चोरी के बाद जब बिहार में अनैतिक सरकार बनी थी, तब जनादेश अपमान की शर्मिंदगी दबाने और न्यायप्रिय लोकतांत्रिक लोगों को सांत्वना देने के लिए आप जोर-शोर से कहते थे कि दशकों बाद केंद्र और बिहार में एक गठबंधन की सरकार बनी है। अब डबल इंजन सरकार में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, विशेष पैकेज और केंद्रीय योजनाओं में प्राथमिकता मिलेगी, लेकिन बिहार को अब भी उसका वाजिब हक क्यों नहीं मिल रहा है?

तेजस्वी ने पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने से इंकार कर देने की भी पत्र में चर्चा की है तथा विश्वविद्यालय को प्रधानमंत्री द्वारा विशेष आर्थिक सहायता का वादा भी पूरा नहीं करने की बात कही है। उन्होंने मुख्यमंत्री को नसीहत देते हुए लिखा है कि प्रधानमंत्री को उनका बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का टेप और वीडियो क्यों नहीं दिखाते?

जैसा कि आप 15 लाख रुपए सबके खाते में डालने वाला दिखाते थे? प्रधानमंत्री ने 2015 के विधानसभा चुनावों में बिहार के लिए एक लाख 65 हजार करोड़ रुपए के विशेष पैकेज की घोषणा की थी। उन्होंने कहा, राज्य के मुखिया होने के नाते आप बताएं कि उनमें से कितनी घोषणाएं पूर्ण हुईं और कितनी ऐसी परियोजनाएं हैं, जिनका अभी शिलान्यास भी नहीं हुआ है और पैकेज में से कितनी राशि राज्य सरकार को प्राप्त हुई है

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)