होम केजरीवाल जी, आपकी सरकार ने बसों से यात्रा करने वालों की जिंदगी कठिन बना दीः नड्डा

समाचारखेल Alert Star Digital Team Jan 28, 2020 05:12 PM

केजरीवाल जी, आपकी सरकार ने बसों से यात्रा करने वालों की जिंदगी कठिन बना दीः नड्डा

केजरीवाल जी, आपकी सरकार ने बसों से यात्रा करने वालों की जिंदगी कठिन बना दीः नड्डा

केजरीवाल जी, आपकी सरकार ने बसों से यात्रा करने वालों की जिंदगी कठिन बना दीः नड्डा

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर बस यात्रियों की जिंदगी मुश्किल बनाने का आरोप लगाया और कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 5000 नयी बसों का वादा किया था लेकिन 1000 से अधिक बसें घट गयीं।

नड्डा ने ट्वीट किया, ''केजरीवाल जी, आपकी सरकार ने बसों से यात्रा करने वालों की जिंदगी कठिन बना दी है। आपने डीटीसी के बेड़े में 5000 नयी बसें लाने का वादा किया था। उल्टे, इन पांच सालों में 1000 से अधिक बसें कम हो गयीं। उच्चतम न्यायालय आपकी खिंचाई करता रहा और आपसे 11000 बसें खरीदने के लिए कहता रहा लेकिन आपकी सरकार सोयी रही।''

आप सरकार कह रही है कि वह आठ फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ेगी। ऐसे में भाजपा उस पर प्रहार करने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य परिवहन जैसे क्षेत्रों में उसकी 'विफलताएं' उजागर रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)