होम BJP सांसद का भड़काऊ बयान,कहा- शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी आपके घरों में घुसेंगे और.

Alert Star Digital Team Jan 28, 2020 05:07 PM

BJP सांसद का भड़काऊ बयान,कहा- शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी आपके घरों में घुसेंगे और.

BJP सांसद का भड़काऊ बयान,कहा- शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी आपके घरों में घुसेंगे और.

BJP सांसद का भड़काऊ बयान,कहा- शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी आपके घरों में घुसेंगे और.

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा का कहना है कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में बैठे प्रदर्शनकारियों को एक घंटे में हटाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि अगर भाजपा की सरकार बनती है तो सरकारी जमीन पर बनीं मस्जिदों को एक महीने में हटा देंगे. सांसद ने कहा, 'यह केवल एक मात्र चुनाव नहीं है. यह देश की एकता पर फैसला करने का चुनाव है. अगर भाजपा 11 फरवरी को सत्ता में आती है तो आपको एक घंटे के भीतर वहां पर एक भी प्रदर्शनकारी नजर नहीं आएगा. और एक महीने के भीतर सरकारी जमीन पर बनी एक भी मस्जिद को हम नहीं छोड़ेंगे.' पश्चिम दिल्ली से सांसद वर्मा दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए विकासपुरी में चुनाव प्रचार कर रहे थे.

इसके साथ ही उन्होंने कहा, '…वहां (शाहीन बाग में) लाखों लोग जमा होते हैं… दिल्ली के लोगों को सोचना होगा, और फैसला करना होगा… वे आपके घरों में घुसेंगे, आपकी बहन-बेटियों के साथ बलात्कार करेंगे, उन्हें कत्ल कर देंगे… आज ही वक्त है, कल मोदी जी और अमित शाह आपको बचाने नहीं आ पाएंगे…'

वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला तेज़ करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को 'आप' प्रमुख को दिल्ली के शाहीनबाग जाने की चुनौती दी, ताकि विधानसभा चुनाव में लोग यह फैसला कर सकें कि उन्हें किसे वोट देना है. शाहीनबाग में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है. शाह ने उत्तर पश्चिम दिल्ली के रिठाला में एक चुनावी सभा में कहा कि केजरीवाल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी राममंदिर के निर्माण और अनुच्छेद 370 निरस्त किये जाने के खिलाफ थे और उन्हें देश की छवि एवं सैनिकों की कोई परवाह नहीं थी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)