होम पवन वर्मा के बाद PK पर भी CM नीतीश कुमार के तेवर तल्ख, कहा- जेडीयू में रहें तो ठीक, न रहें...

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Jan 28, 2020 05:19 PM

पवन वर्मा के बाद PK पर भी CM नीतीश कुमार के तेवर तल्ख, कहा- जेडीयू में रहें तो ठीक, न रहें...

पवन वर्मा के बाद PK पर भी CM नीतीश कुमार के तेवर तल्ख, कहा- जेडीयू में रहें तो ठीक, न रहें...

पवन वर्मा के बाद PK पर भी CM नीतीश कुमार के तेवर तल्ख, कहा- जेडीयू में रहें तो ठीक, न रहें...

पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) और चुनाव विश्लेषक प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) के बीच की तल्खी काफी बढ़ चुकी है. नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Act) और एनआरसी-एनपीआर (NRC-NPR) के मुद्दे पर प्रशांत किशोर के लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने के बावजूद, अब तक नीतीश चुप्पी साधे हुए थे. लेकिन मंगलवार को पटना में जनता दल-यूनाइटेड (JDU) की बैठक के बाद सीएम नीतीश ने प्रशांत किशोर को लेकर पहली बार बड़ा बयान दिया. जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव पवन वर्मा (Pavan Varma) की चिट्ठी को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देने वाले नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर को भी सख्त संदेश दे दिया है. सीएम नीतीश ने जेडीयू की बैठक में पवन वर्मा और PK के मामले पर कहा, 'जिनको हमने पार्टी में सम्मान दिया, वही हम पर कुछ बोलते हैं. जिन्हें जहां जाना है जाएं, किसने रोका है.'

सीएम के तेवर तल्ख
PK और सीएम नीतीश कुमार के बीच की 'केमिस्ट्री' को समझने वाले सियासी जानकारों की मानें, तो यह बयान काफी अहम है, क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में प्रशांत किशोर को लेकर मुख्यमंत्री ने पहली बार इस तरह के तल्ख तेवरों वाला बयान दिया है. पटना में जेडीयू की बैठक के बाद सीएम नीतीश ने कहा, 'हमारी पार्टी अलग पार्टी है. इसमें सब आम लोग हैं, यह इंटेलेक्चुअल वाली पार्टी तो है नहीं. पार्टी में सब आजाद हैं अपनी राय रखने के लिए. कोई ट्वीट कर रहा है तो करे, जब किसी की इच्छा रहेगी पार्टी में रहने की तो रहेगा, जो जाना चाहेगा, जाएगा.' आपको बता दें कि सीएए, एनआरसी और एनपीआर को लेकर प्रशांत किशोर लगातार ट्वीट कर बीजेपी पर हमला करते रहे हैं. इस मुद्दे पर दोनों नेताओं के बीच पिछले दिनों मुलाकात भी हुई थी. इसके बाद पवन वर्मा ने दिल्ली में बीजेपी-जेडीयू गठबंधन पर सवाल उठाया, तो उन्हें सीएम नीतीश कुमार की ओर से सख्त जवाब मिला. ऐसे में अब पीके को लेकर नीतीश का यह बयान काफी मायने रखता है

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)