होम SBI अलर्ट : बैंक ने कहा- KYC अपडेट नहीं किया तो अकाउंट होगा फ्रीज
SBI अलर्ट : बैंक ने कहा- KYC अपडेट नहीं किया तो अकाउंट होगा फ्रीज
यदि आप SBI खाता-धारक हैं, तो यह खबर आपके लिए है ! SBI का कहना है कि यदि आपने केवाईसी अपडेट नहीं किया तो बैंक आपके खाते को फ्रीज कर सकता है। SBI बैंक ने रविवार को एक अंग्रेजी दैनिक अखबार में सार्वजनिक नोटिस जारी किया, जिसमें अपने ग्राहकों को परेशानी मुक्त बैंकिंग अनुभव के लिए अपने KYC को पूरा करने के लिए कहा है। भारत के सबसे बड़े ऋणदाता बैंक SBI ने यह भी कहा कि गैर-केवाईसी बैंक खातों को बैंक द्वारा फ्रीज किया जा सकता है।
आरबीआई की गाइडलाइंस के आधार पर बैंक को समय समय पर ग्राहकों का केवाइसी अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी आधार पर जिन ग्राहकों का केवाइसी अपडेट नहीं हुआ है, उन्हें बैंक ने नोटिस भी जारी कर दिया है। एसबीआई ने अपने सार्वजनिक नोटिस में कहा है कि जिन ग्राहकों को इस तरह के नोटिस मिले हैं, उन्हें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की नजदीकी शाखा में जाकर अपने दस्तावेज दिखाने होंगे।
एसबीआई ने अपने सार्वजनिक नोटिस में यह भी कहा: यदि आवश्यक दस्तावेज 28.02.20 से पहले उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं तो बैंक केवाईसी अपडेट न होने पर खातों को फ्रीज करने के लिए बाध्य हो सकते हैं। बैंक ने अपने ग्राहकों को अंतिम तारीख से पहले केवाइसी जमा कराने के लिए मैसेज अलर्ट भेजा है।
इससे पहले, आरबीआई ने अपने केवाईसी दिशानिर्देशों को संशोधित किया था और एनपीआर पत्रों को एक जरूरी दस्तावेज बना दिया था। एसबीआई से पहले, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने इसी तरह का नोटिस जारी किया था।
आजकल, केवाईसी, आरबीआई के मानदंडों के अनुसार बैंकिंग प्रणाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। केवाईसी मानदंडों का पालन नहीं करने पर बैंकों को दंडित किया जा सकता है।
एसबीआई वेबसाइट के अनुसार, "भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा 29 नवंबर, 2004 को केवाइसी मानक - एंटी मनी लॉन्ड्रिंग (एएमएल) पर जारी किए गए दिशानिर्देश का सभी बैंकों को पालन करना आवश्वयक है।
बैंक खाता धारकों को नजदीकी शाखा में जाना होगा और इनमें से किसी भी पहचान और पते के प्रमाण की एक प्रति (स्थायी या वर्तमान) दस्तावेजों को जमा करना होगा:
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।