होम JNU छात्र शरजील इमाम बिहार से गिरफ्तार

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Jan 28, 2020 05:09 PM

JNU छात्र शरजील इमाम बिहार से गिरफ्तार

JNU छात्र शरजील इमाम बिहार से गिरफ्तार

JNU छात्र शरजील इमाम बिहार से गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र शरजील इमाम को बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। जेएनयू के इतिहास अध्ययन केंद्र से पीएचडी कर रहे शरजील पर नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान अलीगढ़ में भड़काऊ भाषण देने के मामले में दिल्ली, असम समेत छह राज्यों में देशद्रोह के मामले दर्ज हैं। इससे पहले पुलिस ने सुबह शरजील के भाई को हिरासत में लिया था।

रिपोर्ट के मुताबिक जहानाबाद पुलिस आज ही शरजील को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी, इसके बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दिल्ली लाया जाएगा। शरजील इमाम तब चर्चा आया जब उसका एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। इस वायरल हुए वीडियो में शरजील कहते हैं, 'अगर हमें असम के लोगों की मदद करनी है तो उसे भारत से कट करना होगा।'

क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया, 'हमने शरजील इमाम को जहानाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बिहार निवासी इमाम का पता लगाने के लिए पांच दलों को तैनात किया था। उसे पकड़ने के लिए मुंबई, पटना और दिल्ली में छापे मारे गए।' शरजील इमाम की गिरफ्तारी पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि किसी को भी ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए जो राष्ट्र के हित में न हो।

पुलिस लगातार शरजील इमाम की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। मंगलवार की सुबह करीब चार बजे केंद्रीय एजेंसी की टीम काको स्थित मल्लिक टोला पहुंची थी। शरजील इमाम के घर की पुन: तलाशी ली गई थी। इस दौरान पुलिस ने शरजील के छोटे भाई मुजम्मिल इमाम और उसके दोस्त मो. इमरान को अपने साथ ले गई।

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के आला-अफसर ने सोमवार को दावा किया था कि 25 जनवरी 2020 को शाम करीब 7-8 बजे के बीच फरार शरजील इमाम को अंतिम बार बिहार के फुलवारी शरीफ में एक मीटिंग में आखिरी बार देखा गया था।

सोमवार को शरजील के चाचा अरशद इमाम ने कहा था कि वे कानून का पालन करेंगे। कानून का सम्मान करते हैं। शीघ्र ही सच्चाई सामने आ जाएगी। वहीं शरजील की मां अफसान रहीम अपने बेटे को बेकसूर बताया और कहा था कि समय आने पर उसे न्यायालय के समक्ष उपस्थित कराया जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)