होम 28 जनवरी को राहुल गांधी की झूठ बोल रैली - डाॅ. सतीश पूनिया
28 जनवरी को राहुल गांधी की झूठ बोल रैली - डाॅ. सतीश पूनिया
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनिया ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों को सम्बोधित करते हुये कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने अपने भाषणों में प्रदेश की जनता से बड़े-बड़े वादे किये कि कांग्रेस सत्ता में आई तो 10 दिन के अन्दर किसानों का सम्पूर्ण कर्जा माफ करेंगे। उस समय प्रदेश के 60 लाख से ज्यादा किसानों पर 99 लाख 995 करोड़ रूपये से अधिक का कर्जा था, किन्तु सरकार को सवा साल हो गया है, अभी तक 20 लाख 26 हजार किसानों का 7 हजार 689 करोड़ रूपये का कर्जा ही माफ कर पाई है। इस झूठ के लिये राहुल गांधी जवाब दे क्या वो किसानों से मंगलवार को रैली में माफी मागेंगे? डाॅ. पूनिया ने कहा कि ठीक इस तरह विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने बेरोजगार युवाओं से वादा किया था कि कांग्रेस सरकार बनते ही प्रत्येक बेरोजगार युवा पुरूष को 3 हजार व महिलाओं को 3500 रूपये बेरोजगारी भत्ता देंगे। अभी तक सरकार बनने के सवा साल में केवल 1 लाख 58 हजार 576 बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया है। जो कि पिछले 1-2 महीनों से जारी हुआ है। जबकि चुनाव प्रचार के दौरान आपने भाषण में 27 लाख से अधिक बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी। युवाओं से किये गये इस वादा खिलाफी के लिये क्या आप प्रदेश के युवाओं से माफी मांगेंगे?
उन्होंने कहा कि सवा साल हो गये प्रदेश की कांग्रेस सरकार को, अपराधों के मामलों में मध्यप्रदेश के बाद राजस्थान दूसरे नम्बर पर है। महिला अत्याचार में 65 प्रतिशत की वृद्धि के साथ राजस्थान तीसरे नम्बर पर है, यदि आबादी के प्रतिशत से देखे तो राजस्थान नम्बर एक पर है। दलित अत्याचार पिछले एक वर्ष में 46 प्रतिशत तक बढ़े हैं। एक समुदाय विशेष को आपके सरकार के द्वारा मिले समर्थन के चलते उस समुदाय के अपराधियों द्वारा दलितों पर अत्याचार की घटनायें और उन पर कार्यवाही नहीं होने की घटनायें बेतहाशा बढ़ी है। बाल तस्करी के मामले में राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर हो गया है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने राजस्थान की गरिमा को पीछे धकेल दिया है। आपको प्रदेश की जनता कभी माफी नहीं करेगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।