श्री चित्रगुप्त महिला विद्यालय जूनियर हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
श्री चित्रगुप्त महिला विद्यालय जूनियर हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
शाहजहांपुर(मनोज सक्सेना)श्री चित्रगुप्त महिला विद्यालय जूनियर हाई स्कूल रोशनगंज में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में भव्य कार्यक्रम हुआ। उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ अविनाश सक्सेना ने ध्वजारोहण किया जिसमें संस्था के सदस्यों व गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। ध्वजारोहण के बाद डॉक्टर सक्सेना ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में प्रकाश डालते हुए कहा कि इस दिन हमारा भारतीय संविधान लागू हुआ था इसी खुशी में इस पर्व को मनाया जाता है। हम भारतवासी पूर्ण रूप से अपने देश के अंदर सभी सामाजिक कार्य करने के लिए स्वतंत्र हुए।उक्त अवसर पर अनेक मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। छात्र और छात्राओं ने गायन, नाटक, नृत्य नाटिका की मनोहारी प्रस्तुति की, जिसने लोगों को तालियां बजाने को मजबूर किया। सैनिक नाम के नाटक में छात्राओं ने सजीव भावपूर्ण कला का प्रदर्शन किया। भावुक हो गए दर्शकों ने बहुत सराहा, और तालियां बच्चों ने बटोरी। कुछ छात्रों ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में देशभक्ति पूर्ण गीत व नृत्य आदि मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अध्यापिका श्रीमती चितवन गुप्ता ने भक्ति गीत सुनाया और सभी को भावविभोर कर दिया।
प्रधानाध्यपिका श्रीमती सुनीता सिन्हा ने देश भक्त वीरों की वीरता के बारे में बताया । श्रीमती आरती भटनागर ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की देशभक्ति की रचना सुनाई ।
देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम में दिलीप कुमार सक्सेना एड0, महेश नारायण कंचन एड0, उप संपादक एलर्ट स्टार न्यूज़ मनोज कुमार सक्सेना, भाजपा युवा नेता आकाश सक्सेना,मनोज राठौर, मनुज शर्मा , श्रीमती बबिता , श्रीमती शुभा गौतम, श्रीमती इन्द्रमोहिनी बाजपेई, श्रीमती अर्पणा सक्सेना, श्रीमती आरती भटनागर, श्रीमती चितवन गुप्ता, श्रीमती रीता गुप्ता, श्रीमती सुशीला भारती,
श्रीमती श्यामलता , रानी, नीलम रस्तोगी, कुन्ती शुक्ला, एवं अनेक अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की ।
अन्त में प्रधानाध्यपिका श्रीमती सुनीता सिन्हा ने सभी का आभार प्रकट किया ।
Tags :
Alert Star Digital Team
एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।