होम दिल्ली चुनावः शाह बोले-आपका एक वोट, शाहीन बाग की घटनाओं को रोकेगा
दिल्ली चुनावः शाह बोले-आपका एक वोट, शाहीन बाग की घटनाओं को रोकेगा
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी CAA लेकर आएं राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल एंड कंपनी इसका विरोध कर रही हैं. दिल्ली में दंगे कराएं, लोगों को उकसाया, भड़काया, गुमराह किया, बसें जला दीं, लोगों की गाड़ियां जला दीं. ये लोग फिर से आएं तो दिल्ली सुरक्षित नहीं रह सकती है. अमित शाह ने बीजेपी के पक्ष में वोट देने की अपील की. उन्होंने कहा कि 8 फरवरी को दिया आपका एक वोट बीजेपी प्रत्याशी को तो जिताएगा ही, साथ ही देश और दिल्ली को सुरक्षित करेगा और शाहीन बाग की घटनाओं को रोकने का भी काम करेगा.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।