होम पाकिस्तान से अब कश्मीर पर नहीं PoK पर होगी बात: राजनाथ सिंह
पाकिस्तान से अब कश्मीर पर नहीं PoK पर होगी बात: राजनाथ सिंह
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि अब पाकिस्तान से बात होगी तो केवल पीओके पर ही होगी. राजनाथ सिंह ने एनआरसी पर भी बात करते हुए कहा कि अगर देश में इसे लागू कर भी दिया जाए तो क्या परेशानी होगी?
सोमवार को मंगलुरु में मीडिया से बात करते हुए पीओके पर पूछे गए सवालों का जवाब राजनाथ सिंह ने दिया. उन्होंने कहा, भारतीय संसद में पहले ही इसे भारत का अंग बताते हुए मंजूरी दे दी गई है. पहले ही कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर का काम हो गया है. अब अगर पाकिस्तान से बात होगी तो वह केवल पीओके पर होगी.
'एनआरसी लागू भी हो जाए तो क्या परेशानी'
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, एनआरसी पर मैं कहना चाहता हूं कि अगर यह देश में लागू हो भी जाए तो क्या परेशानी है? उन्होंने कहा, क्या किसी देश को ये नहीं पता होना चाहिए कि देश में कितना स्वदेशी हैं, कितने विदेशी हैं? सरकार के लिए ये जानना आसान होगा.
CAA के समर्थन में लगातार रैली कर रहे हैं राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह सीएए के समर्थन में लगातार रैलियां कर रहे हैं. देश के कई स्थानों पर सीएए के बारे में लोगों को समझाने के लिए जन जागरण रैली कर रहे हैं, जहां वह लगातार कह रहे हैं की सीएए नागरिकता देने के लिए बनाई गई है. उन्होंने मुसलमानों को लेकर कहा उन्हें कोई छू भी नहीं पाएगा. एनआरसी से भी किसी को परेशानी नहीं होगी. इसमें किसी समुदाय को निशाना नहीं बनाया जाएगा.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।