होम ब्रू शरणार्थी पर बोले PM मोदी- 23 साल तक जीवन था नर्क, अब सबको मिलेगा अपना घर

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 26, 2020 07:30 PM

ब्रू शरणार्थी पर बोले PM मोदी- 23 साल तक जीवन था नर्क, अब सबको मिलेगा अपना घर

ब्रू शरणार्थी पर बोले PM मोदी- 23 साल तक जीवन था नर्क, अब सबको मिलेगा अपना घर

ब्रू शरणार्थी पर बोले PM मोदी- 23 साल तक जीवन था नर्क, अब सबको मिलेगा अपना घर

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अपने कार्यक्रम 'मन की बात' की बात में कहा कि हाल ही में देश में अलग-अलग त्योहार मनाए जा रहे थे. ऐसे समय में दिल्ली एक ऐतिहासिक घटना की गवाह बन रही थी. 1997 में जातीय संघर्ष के कारण ब्रू-शरणार्थियों (Bru-Refugees) को मिजोरम से निकलना पड़ा था. उन्हें त्रिपुरा में कैंपों में रखा गया था.

पीएम (PM Narendra Modi) मोदी ने कहा कि कैंपों में रखने के कारण उन्‍हें बुनियादी सुविधाओं से वंचित होना पड़ा था. 23 साल तक कैंपों में उन्‍होंने कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन किया. इतने कष्ट के बावजूद उनका विश्वास भारतीय संविधान में बना रहा. लेकिन अब उनकी सारी दिक्‍कतें दूर हो जाएंगी. 23 साल के बाद वह आजाद होकर जीवन यापन करेंगे. उन लोगों को त्रिपुरा में बसाया जाएगा. इसके लिए 600 करोड़ रुपये की मदद दी जाएगी. उन्‍हें जमीन और घर दिया जाएगा. वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाए पाएंगे.

34,000 ब्रू-शरणार्थियों को मिलेगा घर
प्रधानमंत्री ने कहा, ' एक समझौते के तहत अब ब्रू-शरणार्थियों के लिए गरिमापूर्ण जीवन जीने का रास्ता खुल गया है. आखिरकार 2020 का नया दशक, ब्रू रियांग समुदाय के जीवन में एक नई आशा और उम्मीद की किरण लेकर आया. करीब 34,000 ब्रू-शरणार्थियों को त्रिपुरा में बसाया जाएगा. ये समझौता कई वजहों से बहुत खास है. ये सहकारी संघवाद (Cooperative Federalism) की भावना को भी दर्शाता है.' पीएम मोदी ने कहा, 'समझौते के समय मिजोरम और त्रिपुरा, दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद थे. ये समझौता दोनों राज्यों की जनता की सहमति और शुभकामनाओं से ही सम्भव हुआ है.'

केंद्र सरकार की ओर से मिलेंगी ये सुविधाएं
बता दें, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 600 करोड़ रुपये का पैकेज का ऐलान किया था. इसके तहत ब्रू जनजाति के परिवारों को 40 गुणा 30 फीट का प्लॉट दिया जाएगा. इसके अलावा 4 लाख रुपये का फिक्स डिपॉजिट भी मिलेगा. दो साल के लिए 5 हजार रुपये की आर्थिक मदद और फ्री राशन दिया जाएगा.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)