होम केरल की 10 हज़ार मस्जिदों पर फ़हराया गया तिरंगा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 26, 2020 07:26 PM

केरल की 10 हज़ार मस्जिदों पर फ़हराया गया तिरंगा

केरल की 10 हज़ार मस्जिदों पर फ़हराया गया तिरंगा

केरल की 10 हज़ार मस्जिदों पर फ़हराया गया तिरंगा

नई दिल्ली। केरल में गणतंत्र दिवस के मौके पर रविवार को वहां की 10 हज़ार से ज्यादा मस्जिदों में तिरंगा झंडा फहराया गया और उसके परिसरों को सफेद, हरे और केसरिया रंग से सजाया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केरल स्टेट वक्फ बोर्ड ने इससे पहले कहा था कि गणतंत्र दिवस के मौके पर केरल में सभी मस्जिदो में राष्ट्रीय झंडा फहराया जाएगा और भारतीय संविधान की प्रस्ताना पढ़ी जाएगी ताकि 'राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा' दिया जा सके।

कई मुस्लिम संगठनों ने गणतंत्र दिवस मनाने पर जोर दिया ताकि इसका संदेश जा सके। इनकी तरफ से सभी महल कमेटियों और अन्य को सर्कुलर भेजा गया कि वे राष्ट्रीय झंडा फहराएं और भारतीय संविधान की रक्षा का वचन लें। मस्जिदों में भी संविधान की प्रस्तावना को सर्कुलर के साथ भेजा गया।

ये सब ऐसे वक्त पर हुआ है जब नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) पर केरल समेत देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन होता रहा है। केरल ने सीएए के खिलाफ कैंपेन में अहम भूमिका निभाई है। इससे पहले महीने की शुरुआत में, केरल विधानसभा ने सबसे पहले सीएए के खिलाफ प्रस्तावना पास किया। केरल की ऐसी पहली सरकार है जिसने सीएए के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट हलफनामा दायर किया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)