होम महिलाओं की सुरक्षा के लिए UP सीएम की अनोखी पहल, देर रात घर तक पहुंचाएगी सरकार
महिलाओं की सुरक्षा के लिए UP सीएम की अनोखी पहल, देर रात घर तक पहुंचाएगी सरकार
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार राज्य में लगातार महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर एक कड़ा और सराहनीय कदम उठाने जा रही है। इस बारे में सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद शनिवार को घोषणा कर बताया है। उन्होंने कहा है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक नया प्रयोग लागू किया गया है जिसे युद्धस्तर पर लागू करना है।
उन्होंने कहा कि जैसे शाम या रात के समय अगर कोई महिला अकेले जा रही हैं तो उन्हें पीआरवी से सुरक्षित उनके घर तक छोड़ देना। इस प्रक्रिया से सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी और एक विश्वास भी बढ़ेगा।
इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि कमिश्नर प्रणाली को बेहतरीन पुलिसिंग का मॉडल बनाकर अगर हम आगे बढ़ें तो निश्चित रूप से उ.प्र. पुलिस को दुनिया के सबसे अच्छे पुलिस बल के रूप में स्थापित कर सकते हैं।
बता दें कि कुंभ के सफल आयोजन पर सीएम योगी आदित्यनाथ एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम में उन्होंने कुंभ के सफल आयोजन के लिए राज्य पुलिस की सराहना की।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।