होम बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ इंटरनेट पर वायरल हुई उमर अबदुल्ला की तसवीर

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 25, 2020 08:19 PM

बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ इंटरनेट पर वायरल हुई उमर अबदुल्ला की तसवीर

बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ इंटरनेट पर वायरल हुई उमर अबदुल्ला की तसवीर

बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ इंटरनेट पर वायरल हुई उमर अबदुल्ला की तसवीर

जम्मू-कश्मीर में शनिवार को इंटरनेट सेवा शुरू होते ही राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला की एक तसवीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. उमर उस तसवीर में एक टोपी लगाये हुए नजर आ रहे हैं. आमतौर पर क्लीन शेव रहने वाले उमर तसवीर में सफेद दाढ़ी में दिख रहे हैं जो काफी बढ़ी हुई है. तसवीर में उमर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं, जबिक उनके पीछे बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है.

बता दें कि उमर अब्दुल्ला अभी श्रीनगर के हरि निवास में पुलिस की हिरासत में हैं. उमर को पिछले साल 5 अगस्त से ही पुलिस हिरासत में रखा गया है. उमर के अलावा उनके पिता फारूक अब्दुल्ला को भी उनके घर में ही नजरबंद रखा गया है. गौरतलब है कि 49 वर्षीय उमर के ट्विटर पर करीब 10 लाख फॉलोअर्स हैं. जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म होने से पहले तक उमर सोशल साइट्स पर काफी सक्रिय थे. उमर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तसवीरें पोस्ट करते रहे हैं और तमाम मुद्दों पर ट्वीट कर अपने विचार शेयर करते रहे हैं.

राज्य के अन्य मुख्यमंत्रियों महबूबा मुफ्ती और उनके पिता फारूक अब्दुल्ला की तरह ही उनकी नजरबंदी के बाद से उनका बाहरी दुनिया से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था. उमर की यह तसवीर अक्तूबर में सामने आयी उनकी एक अन्य तस्वीर से बिलकुल उलट है. उस तसवीर में उमर हल्की बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ दिख रहे थे, जबकि नयी तस्वीर में उमर अपने उम्र से अधिक के दिख रहे हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)