होम मतदान में भागीदारी से लोकतंत्र सुदृढ़ होने के साथ प्रगति करता है: कोविन्द

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 25, 2020 08:11 PM

मतदान में भागीदारी से लोकतंत्र सुदृढ़ होने के साथ प्रगति करता है: कोविन्द

मतदान में भागीदारी से लोकतंत्र सुदृढ़ होने के साथ प्रगति करता है: कोविन्द

मतदान में भागीदारी से लोकतंत्र सुदृढ़ होने के साथ प्रगति करता है: कोविन्द

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित किए जा रहे 10 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में भाग लिया और उसे संबोधित किया।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि मताधिकार के उपयोग के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने और मतदान के माध्यम से हमारे लोकतंत्र में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए हर साल राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। उन्हें यह जानकर प्रसन्नता हुई कि मतदाता दिवस न केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि राज्य, जिला और मतदान केंद्र स्तर पर भी मनाया जाता है।

राष्ट्रपति ने दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के लिए मतदान को आसान बनाने के लिए विशेष प्रयास करने के लिए निर्वाचन आयोग की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि विशेष सुविधाएं प्रदान करने के लिए दिव्यांगजनों की एक राष्ट्रव्यापी सूची बनाई गई है। उन्हें यह जानकर प्रसन्नता हुई कि दिव्यांगजनों को डाक मतदान की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

राष्ट्रपति ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी से लोकतंत्र सुदृढ़ होता है और प्रगति करता है। उन्हें यह जानकर प्रसन्नता हुई कि मतदाताओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए, निर्वाचन आयोग द्वारा मजबूत लोकतंत्र के लिए चुनावी साक्षरता कार्यक्रम के तहत प्रणालीगत प्रयास किए जा रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)