होम बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले इस कद्दावर नेता ने कह दी ऐसी बात

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Jan 21, 2020 12:13 PM

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले इस कद्दावर नेता ने कह दी ऐसी बात

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले इस कद्दावर नेता ने कह दी ऐसी बात

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले इस कद्दावर नेता ने कह दी ऐसी बात

केंद्रीय खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले मंत्री रामविलास पासवान ने बिहार में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) सांसद पशुपति कुमार पारस के सीट बंटवारे के फॉर्मूले को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों में मतभेद की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि चुनाव होने में काफी समय है इसलिए अभी से सीट बंटवारे पर बात करना जल्दबाजी होगी।

राजग के घटक लोजपा के वरिष्ठ नेता पासवान ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए राजग घटक दलों के बीच सीटों का बंटवारा सही समय आने पर कर लिया जाएगा। उन्होंने सीट बंटवारे को लेकर घटक दलों के बीच किसी भी तरह के मतभेद से इंकार करते हुए कहा कि अभी यह चर्चा का विषय ही नहीं है। पासवान ने उनके भाई पारस के विधानसभा चुनाव में लोजपा के 43 सीटों पर चुनाव लड़ने के दावे के बारे में पूछे जाने पर कहा कि समय आने पर घटक दलों के बीच सीटों का बंटवारा आसानी से हो जाएगा और इस मुद्दे पर 'किंतु-परंतु' का कोई सवाल ही नहीं है।

उन्होंने राजग घटक दलों के नेताओं को सीट बंटवारे को लेकर मीडिया में बयान देने से बचने की सलाह दी है। इससे पूर्व पारस ने मीडिया के एक वर्ग से बातचीत में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजग घटक दलों के बीच सीट बंटवारे के फॉर्मूले का प्रस्ताव किया, जिसके तहत जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 100-100 सीट और शेष 43 सीटें लोजपा को दिया गया है। पारस ने अपने फॉर्मूले के पक्ष में कहा था कि पिछले वर्ष संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा-जदयू और लोजपा के बीच सीटों के तालमेल के तहत लोजपा को लोकसभा की छह सीटें और राज्यसभा की एक सीट दी गई थी। इस फॉर्मूले के तहत विधानसभा चुनाव में 42 से 43 सीटों पर लोजपा का दावा बनता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)